मेष राशि-आज का दिन आपको धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ने की सीख देगा। घर में किसी बात को लेकर माताजी आपसे नाराज़ हो सकती हैं, इसलिए अपनी बात रखने से पहले उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। दूसरों के मामलों में बेवजह दखल देने से बचें और जरूरी कागजात संभालकर रखें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी बड़ा खर्च करा सकती है। कामकाज में आपके मन में कुछ नए और शानदार विचार आएंगे, जो भविष्य में सफलता की मजबूत नींव बन सकते हैं।
वृषभ राशि –आज का दिन आपके लिए खुशियों और अच्छी खबरों से भरा रह सकता है। संतान की किसी उपलब्धि से आपका सिर गर्व से ऊंचा होगा, वहीं परीक्षा का परिणाम भी उम्मीदों के अनुरूप आने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है, जिससे भविष्य को लेकर मन में नया उत्साह जागेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी लाभ मिलने के संकेत हैं और करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके कामकाज में नई ऊर्जा और उत्साह भरने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को पहचान मिलेगी और पारिवारिक रिश्ते भी पहले से ज्यादा मजबूत नजर आएंगे। हालांकि, कोई छोटी सी शारीरिक परेशानी आपको मानसिक रूप से थोड़ा परेशान कर सकती है। ऐसे में खुद का ध्यान रखना जरूरी होगा। दिन के बीच में आप बच्चों के साथ हंसी-मजाक और मस्ती में समय बिताएंगे, जिससे मन हल्का होगा।
कर्क राशि –आज आपके मन को संतोष और सुकून देने वाली परिस्थितियां बन सकती हैं। संतान की सफलता आपको खुशी देगी और उसकी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। व्यापार में भी पहले के मुकाबले सुधार दिखाई दे सकता है, जिससे आगे बढ़ने का उत्साह मिलेगा। हालांकि, पिताजी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से मिली खबर मन को उदास कर सकती है, इसलिए भावनाओं में बहने के बजाय धैर्य बनाए रखें। मुश्किल समय में आपका संयम ही आपको मजबूती देगा।
सिंह राशि- आज आपका व्यक्तित्व और आपके विचार लोगों को प्रभावित करेंगे। आपके सुझावों को महत्व मिलेगा और आप परिवार के मामलों को समझदारी से सुलझाने में सफल रहेंगे। हालांकि, कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा। संतान के करियर को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है और आप इस दिशा में गंभीरता से सोचेंगे। मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है, इसलिए बोलते समय संयम रखें।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में तीव्र गति से आगे बढ़ेंगे। जिसे देखकर आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे। राजनीति में आपको थोड़ी समझदारी दिखाते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है, क्योंकि लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन फिर भी आपको किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है, नहीं तो वह आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे।
कुंभ राशि-आज कोई अच्छी खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों या करियर में बदलाव की सोच रहे जातकों को नया अवसर मिलने के संकेत हैं। भाई-बहनों का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और अतिरिक्त आमदनी का कोई रास्ता भी खुल सकता है। हालांकि, किसी दूसरे का वाहन चलाने से बचना बेहतर रहेगा, क्योंकि अचानक आई तकनीकी खराबी परेशानी और खर्च बढ़ा सकती है।
मीन राशि – आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रह सकता है, लेकिन छोटी-छोटी बातों में सावधानी बरतना जरूरी होगा। किसी अनजान व्यक्ति पर जल्द भरोसा करने से नुकसान हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर ही किसी को अपनी निजी जानकारी दें। जीवनसाथी के साथ छोटी बातों पर मतभेद होने की आशंका है। ऐसे में अपनी बात मनवाने के बजाय एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें। नौकरी में मिली जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाएं, क्योंकि आपका काम ही आपकी पहचान को मजबूत बनाएगा।





