मंत्री रेखा आर्य पर 210 करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोप: कांग्रेस ने निकाली आक्रोश रैली, घर का किया घेराव

अल्मोड़ा में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य पर लगे 210 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया।

रैली के बाद कार्यकर्ताओं ने रेखा आर्य के घर का घेराव किया और मामले में कार्रवाई की मांग उठाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोपों को गंभीर बताते हुए इस मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से पूरे प्रकरण की जांच कराने और सच्चाई सामने लाने की मांग की। कांग्रेस ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में पारदर्शिता जरूरी है और जनता को पूरे मामले की जानकारी मिलनी चाहिए।

और पढ़े  बनबसा मिनी स्टेडियम: CM धामी ने बैडमिंटन कोर्ट समेत विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…