कोरोना के जेएन.1 वैरिएंट से बचाव के लिए कॉर्बेवैक्स वैक्सीन अपडेट किया जाएगा। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की विशेषज्ञ समिति ने बायोलॉजिकल-ई कंपनी के इस टीके में बदलाव को मंजूरी दे दी है।
समिति ने टीके को जेएन.1 वैरिएंट के अनुसार अपडेट करने की सिफारिश कुछ शर्तों के साथ की है। कंपनी को टीके से जुड़े सुरक्षा आंकड़े जमा करने, टीका लगने के बाद होने वाले दुष्प्रभावों की निगरानी जारी रखने और स्वास्थ्यकर्मियों व टीका लगवाने वालों के लिए जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है।






