रेखा आर्या प्रकरण: एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया, बरेली से भी लौटी टीम

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू से जुड़े मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे मंत्री के बयान दर्ज कर लिए। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में टीम ने मामले से संबंधित वायरल ऑडियो को भी कब्जे में ले लिया है।

कल टीम इस ऑडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजेगी। उधर, बरेली गई एसआईटी की एक टीम दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाकर लौट आई है। इन कदमों के बाद अब मामले की जांच में और तेजी आने की उम्मीद है।
मंत्री रेखा आर्या ने 15 अक्तूबर को कैंट थाने में अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने मारपीट, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, जातिसूचक शब्द कहने, धोखाधड़ी और हत्या की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही आरोप लगाया है कि फर्जी हस्ताक्षर कर उन्हें कंपनियों में निदेशक पद से हटा दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित की गई थी।
मंत्री की तबीयत खराब होने के कारण पहले उनके बयान दर्ज नहीं हो पाए थे। एसआटी प्रभारी जया बलोनी ने बताया कि सोमवार देर शाम टीम ने मंत्री के बयान ले लिए गए हैं। उधर, जांच के सिलसिले में बरेली गई एसआईटी की टीम गिरधारी लाल साहू से जुड़े ठिकानों पर पहुंची और दस्तावेज व अन्य साक्ष्य जुटाए। हालांकि, गिरधारी से पूछताछ नहीं हो सकी। अब जांच टीम मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों का उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सत्यापन करेगी।
और पढ़े  उत्तरकाशी पुरोला विधानसभा क्षेत्र: विधायक निधि तो जमकर खर्च, ग्रामीण फिर भी सुविधाओं से है वंचित
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…