उत्तराखंड: जुबिन नौटियाल के पिता की कांग्रेस में वापसी, प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता

गायक जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण नौटियाल फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। सोमवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन की।

पिछले चुनाव में चकराता से भाजपा के टिकट पर लड़ने वाले रामशरण नौटियाल इस्तीफा देने के बाद मीडिया के सामने आए थे। उन्होंने कहा था कि मंचों पर उनका अपमान हुआ। संगठन में वन मैन शो चल रहा है। पार्टी छोड़ने की मुख्य वजह संगठन में अनुशासनहीनता को बताया।

 

भाजपा छोड़ने की बताई कई वजह
भाजपा छोड़ने के कारणों पर बोलते हुए रामशरण नौटियाल ने कहा कि किसी भी समर्पित कार्यकर्ता के लिए मान-सम्मान सबसे महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के कई वरिष्ठ और कनिष्ठ साथियों का स्नेह उन्हें मिला, लेकिन सार्वजनिक मंचों पर उनका अपमान किया गया। उन्होंने तीखे लहजे में कहा कि मैं कोई ठेके-पट्टे या निजी फायदे के लिए राजनीति में नहीं आया था। मैंने हमेशा केवल अपने क्षेत्र की समस्याओं और विकास की बात रखी।

 

पार्टी अनुशासन पर सवाल उठाते हुए नौटियाल ने कहा था कि वे भाजपा में यह सोचकर आए थे कि यहां कड़ा अनुशासन है लेकिन हकीकत इसके उलट निकली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर आह्वान को उन्होंने दिल से निभाया, लेकिन पार्टी के भीतर ही कुछ लोग टिकट भी मांगते हैं और पीठ पीछे यह कहते हैं कि उनका इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी के ही लोग अंदरूनी तौर पर अपने अनुसूचित जाति के मंत्री के खिलाफ सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन और बयानबाजी करते हैं।

और पढ़े  चमोली: आज शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान होंगे रुद्रनाथ भगवान, ज्वाला माता मंदिर पहुंची डोली
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…