मेष राशि- आज का दिन आपके लिए मेहनत, जिम्मेदारियों और सफलता की एक दिलचस्प कहानी लिख सकता है! काम का दबाव बढ़ेगा और कुछ लोग आपकी तरक्की देखकर अड़चनें पैदा करने की कोशिश भी कर सकते हैं, लेकिन आपकी सूझबूझ और धैर्य के आगे उनकी चालें ज्यादा देर नहीं टिकेंगी। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा और किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको ऐसा सुकून मिलेगा, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। दिन की शुरुआत सही योजना के साथ करेंगे, तो मुश्किल से मुश्किल काम भी आसान होता चला जाएगा।
वृषभ राशि – आज आपके घर में खुशियों की ऐसी आहट सुनाई दे सकती है, जो पूरे परिवार का माहौल बदल देगी! परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन की खबर मिले, तो घर में उत्सव जैसा वातावरण बन सकता है। वहीं, अतीत की कोई गलती आपको एक ऐसी सीख दे सकती है, जो भविष्य में सही फैसले लेने में मदद करेगी। समाज में आपके कामों की सराहना होगी और लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। लेकिन खुशियों और प्रशंसा के बीच अपनी सुरक्षा को नजरअंदाज न करें। वाहन चलाते समय पूरी सावधानी रखें और दूसरे का वाहन चलाने से बचें।
मिथुन राशि- आज आपके मन में कुछ नया शुरू करने की इच्छा जोर पकड़ सकती है। आप अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहेंगे और आगे बढ़ने की पूरी कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सम्मान और समझ आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। पुराने अटके हुए कामों को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। विरोधियों की बातों में आकर कोई फैसला न लें।
कर्क राशि –आज अचानक मिलने वाला कोई लाभ आपका दिन खास बना सकता है। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होने की दिशा में तेज़ी आएगी। हालांकि दूसरों के मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देने से बचें, वरना बेवजह विवाद खड़ा हो सकता है। सरकारी कामों में थोड़ा धैर्य रखना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। मां के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें और उनके साथ समय बिताने की कोशिश करें।
सिंह राशि- आज आपका व्यक्तित्व और आपके विचार लोगों को प्रभावित करेंगे। आपके सुझावों को महत्व मिलेगा और आप परिवार के मामलों को समझदारी से सुलझाने में सफल रहेंगे। हालांकि, कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा। संतान के करियर को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है और आप इस दिशा में गंभीरता से सोचेंगे। मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है, इसलिए बोलते समय संयम रखें।
कन्या राशि –आज ऐसा महसूस हो सकता है जैसे किस्मत ने आपकी परेशानियों को पीछे छोड़ने का फैसला कर लिया हो! लंबे समय से चली आ रही मुश्किलें धीरे-धीरे कम हो सकती हैं और अचानक धन लाभ या कोई शुभ समाचार आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। लेकिन इस अच्छे समय का पूरा लाभ उठाने के लिए अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा। छोटी-सी बात पर बिगड़ा हुआ मूड किसी अच्छे अवसर को प्रभावित कर सकता है। संतान किसी नए कोर्स या शिक्षा के नए पड़ाव की शुरुआत कर सकती है, जिससे आपका मन गर्व से भर जाएगा।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में तीव्र गति से आगे बढ़ेंगे। जिसे देखकर आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे। राजनीति में आपको थोड़ी समझदारी दिखाते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है, क्योंकि लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन फिर भी आपको किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है, नहीं तो वह आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे।
कुंभ राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन आपके अंदर ऊर्जा भरपूर रहेगी। आप लंबी यात्रा की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को समझना आज जरूरी है।बिना सोचे कुछ कह दिया तो बात बिगड़ सकती है। काम तेजी से पूरे होंगे, लेकिन दूसरों के मामलों में दखल देना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।
मीन राशि – आज आपके लिए खुशियों के कई दरवाजे एक साथ खुलते नजर आ सकते हैं! वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी समझ बनी रहेगी, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि कोई कानूनी मामला लंबे समय से चिंता का कारण बना हुआ था, तो उसमें अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है। इससे मन को बड़ी राहत मिल सकती है। किसी नए काम या गतिविधि में आपकी रुचि बढ़ेगी और उसे शुरू करने का उत्साह भी बना रहेगा। आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सुधार होने और पैसों से जुड़ी पुरानी परेशानियां कम होने के संकेत हैं।





