रुद्रप्रयाग:- यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक समेत 16 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

जिला मुख्यालय के पीडब्ल्यूडी तिराहे के समीप शनिवार दोपहर यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक समेत वाहन में सवार सभी 16 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डीडीआरएफ, पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य चलाकर घायलों को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, शनिवार दोपहर 2:33 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष से हादसे की सूचना मिली। टेंपो ट्रैवलर संख्या डीएल 01 वीसी 6074 में आठ महिलाएं और आठ पुरुष सवार थे। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ टीम और 108 एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया। पुलिस और कोतवाली प्रभारी भी राहत एवं बचाव कार्य में जुटे।
आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमों को सक्रिय कर दिया गया। सभी घायलों को सुरक्षित निकालकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
और पढ़े  हरिद्वार कुंभ: कैबिनेट मंत्री बोले- भीड़ प्रबंधन सर्वोच्च प्राथमिकता, भव्य आयोजन के लिए समय से पूरे करें काम
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…