देहरादून: कांग्रेस की रणनीति, 23 से 25 अक्तूबर तक सभी विधानसभाओं में न्याय यात्रा, 27 को गैरसैंण में घेराव

उत्तराखंड कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी की है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने हरिद्वार बाईपास रोड स्थित एक होटल में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ पत्रकार वार्ता कर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसके तहत 23 से 25 अक्तूबर तक प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में न्याय यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 27 अक्तूबर को गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान घेराव किया जाएगा।

कांग्रेस ने एक नवंबर को देशव्यापी वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली कूच करने का कार्यक्रम भी तय किया है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता रामलीला मैदान में जुटेंगे। इसके अलावा चार नवंबर को प्रदेश में उन स्थानों के जिला मुख्यालयों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा, जहां धामी सरकार के कार्यकाल में जमीनों की नीलामी, धांधली और भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं।

 

प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने इन कार्यक्रमों की जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और चकराता विधायक प्रीतम सिंह समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में दी। पार्टी ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की है। आगामी दिनों में न्याय यात्रा, विधानसभा घेराव और दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस अपनी राजनीतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाएगी।

और पढ़े  उत्तराखंड: पहाड़ का प्रेम खींच लाया वापस, अल्मोड़ा के महेंद्र ने कंपनी खोलकर 400 से अधिक युवाओं को दिया रोजगार
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…