हल्द्वानी- रामपुर रोड पर एक नामचीन दुकान की मिठाई में मिले कीड़े, ग्राहक भड़के

मंगलवार को दशहरे के दिन रामपुर रोड स्थित नामचीन स्वीट्स शॉप में बेची जा रही मिठाई में कीड़े मिलने पर हंगामा हो गया। पास ही खाद्य सुरक्षा विभाग का दफ्तर है। शिकायत करने के बाद भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंगलवार शाम कार से आए चार लोगों ने दुकान से मिठाई पैक कराई तभी इनमें से एक ग्राहक को वहां रखी कलाकंद और जैली वाली मिठाई में कीड़े नजर आ गए। ग्राहकों ने इसका विरोध किया, काफी देर तक इसे लेकर हंगामा होता रहा। आधे घंटे तक चले हंगामे के दौरान किसी प्रशासनिक या खाद्य सुरक्षा अधिकारी के मौके पर न पहुंचने पर लोग मिठाई अपने साथ ले गए। उन्होंने इसकी जांच कराने की बात कही।

 

आज से मिठाई कारोबारियों को करेंगे जागरूक
खाद्य सुरक्षा विभाग बुधवार से अभियान चलाकर मिठाई विक्रेताओं को जागरूक करेगा। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 26 अक्तूबर से मिठाई विक्रेताओं को हर मिठाई और उत्पाद पर निर्माण से लेकर उपयोग तक की तिथि अंकित करना अनिवार्य है। इसके मद्देनजर पहले व्यापारियों को जागरूक किया जा रहा है। निर्धारित अवधि के बाद गाइडलाइन का पालन न करने वाले मिठाई विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

 

मिठाई में कीड़े मिलने संबंधी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, त्योहारों पर लगातार खाद्य पदार्थाें की सैंपलिंग की जा रही है। यह क्रम दीपावली तक चलता रहेगा।

-अजब सिंह रावत, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा

और पढ़े  उत्तराखंड: दो अग्निवीरों को मिलेगा आगे सेवा का मौका, CM धामी ने पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
  • Related Posts

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…

    देहरादून- वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान: उत्तराखंड में कांग्रेस की तैयारी, 27 संगठनात्मक जिलों में पर्यवेक्षक नियुक्त

    कांग्रेस ने अपने वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत उत्तराखंड के 27 संगठनात्मक जिलों में एआईसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। पार्टी की ओर से एआईसीसी पर्यवेक्षक संजय छोकर को बागेश्ववर,…