कन्याकुमारी से जम्मू तक धार्मिक एकता का महाकुंभ: 8 राज्यों से गुजरी मोरारी बापू की स्वस्तिक रामकथा यात्रा

कन्याकुमारी से शुरू हुई मोरारी बापू की स्वस्तिक रामकथा यात्रा मंगलवार को जम्मू पहुंची। दक्षिण से उत्तर भारत तक आठ राज्यों के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों से गुजर रही यात्रा ने देश की विविध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जोड़ने का संदेश दिया। यात्रा में आदि शंकराचार्य की जन्मस्थली, शक्तिपीठ, श्रीकृष्ण की जन्मभूमि और गुरु परंपरा से जुड़े स्थलों को शामिल किया गया था।

यात्रा के व्यवस्थापक दिलीप राठौर और नटवर भाई शाह ने बताया कि 10 अक्तूबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा केरल के कालड़ी, कर्नाटक के शृंगेरी और हम्पी, महाराष्ट्र के तुलजा भवानी शक्तिपीठ, मध्य प्रदेश के झांसी, उत्तर प्रदेश के मथुरा, हरियाणा के कुरुक्षेत्र और पंजाब के अटारी से होते हुए जम्मू पहुंची।
जम्मू-कश्मीर की आध्यात्मिक विरासत का किया उल्लेख
रामकथा के दौरान मोरारी बापू ने शंकराचार्य परंपरा व कश्यप ऋषि से जुड़ी मान्यताओं का उल्लेख करते हुए जम्मू-कश्मीर की प्राचीन आध्यात्मिक विरासत को रेखांकित किया। कुरुक्षेत्र में अपनी बात दोहराते हुए कहा, कश्मीर केदारनाथ का है और सदा रहेगा।
चार संस्कारों पर आधारित है यात्रा का संदेश  
मोरारी बापू ने स्वस्तिक रामकथा यात्रा को चार सूत्रों – मातृ देवो भव, पितृ देवो भव, आचार्य देवो भव और अतिथि देवो भव पर आधारित बताया।
और पढ़े  श्रीनगर: उड़ी के राजेरवानी में भारी भूस्खलन, राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, 33 केवी लाइन टूटने से 50 गांव अंधेरे में
  • Related Posts

    श्रीनगर: डल झील में पेट्रोल-डीजल मोटरबोट और जेट स्की पर प्रतिबंध, प्रदूषण और घटते जलस्तर पर HC का फैसला

    जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट ने श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील में पेट्रोल और डीजल से संचालित सभी प्रकार की मोटरबोट्स और जेट स्की के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया…

    मौसम- पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदान में तेज बारिश; जम्मू-कश्मीर और हिमाचल से उत्तराखंड तक गिरा तापमान

    देश के पहाड़ी राज्यों में मौसम ने तेजी से करवट ली है। जम्मू-कश्मीर के डोडा और पुंछ जिले की पीर की गली में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, जबकि…