उत्तराखंड: प्रदेश शहरी निकायों और सड़क निर्माण के लिए 400.9 करोड़ रुपये मंजूर, धामी ने दी स्वीकृति

मुख्यमंत्री धामी ने पंचम राज्य वित्त आयोग के तहत शहरी स्थानीय निकायों और सड़क निर्माण के लिए कुल 400.9 करोड़ रुपये की धनराशि को मंजूरी दी है। इसमें शहरी स्थानीय निकायों के लिए 328 करोड़ 27 लाख 80 हजार रुपये और तीन गैर-निर्वाचित निकायों के लिए तीन करोड़ रुपये जारी करने की स्वीकृति शामिल है।

छठे राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों की प्रतीक्षा के बीच पंचम राज्य वित्त आयोग की व्यवस्था के अनुसार यह धनराशि स्वीकृत की गई है। शहरी स्थानीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की तीसरी किश्त के रूप में अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक के लिए 328.278 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

यह आवंटन वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्धारित धनराशि के आधार पर किया गया है। इसके अलावा, वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी छमाही यानी अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 तक के लिए तीन गैर-निर्वाचित निकायों को कुल तीन करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी गई है।

 

डीडीहाट में सीसी मार्ग के लिए 72.63 लाख मंजूर

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र की कुणिया ग्राम सभा में तपड़ी घाट से गोलमानू प्राथमिक विद्यालय तक सीसी मार्ग बनाने के लिए भी मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत इस काम के लिए 72.63 लाख रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

मार्ग निर्माण के लिए 60 प्रतिशत की दर से 43.578 लाख रुपये की पहली किश्त भी स्वीकृत कर दी गई है। इसके लिए शासनादेश जारी किया गया है।

और पढ़े  देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास गहरी खाई में गिरा वाहन, 2 की मौत, लापता तीन का किया गया रेस्क्यू
  • Related Posts

    मसूरी: मालरोड पर नियम तोड़ने वाले वाहनों पर अब रहेगी हाईटेक कैमरों की नजर, 3 जगह लगेंगे बोलार्ड

    मालरोड पर तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने और प्रतिबंधित समय में वाहनों के अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए प्रशासन अब तकनीक का सहारा लेगा। मालरोड पर दो स्थानों…

    उत्तराखंड: BJP सांसद अनिल बलूनी के साथ सीबीआई से मिले अंकिता के माता-पिता, की निष्पक्ष जांच की मांग

    पौड़ी संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सांसद अनिल बलूनी के साथ अंकिता भंडारी के माता-पिता ने सीबीआई से मुलाकात की। सीबीआई के अफसरों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष व न्याय…