कुल्लू में दशहरा उत्सव: 200 देवी-देवता रवाना, 21 अक्तूबर को भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा के साथ होगा शुभारंभ

देवभूमि कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की रौनक बढ़ने लगी है। देव महाकुंभ में शामिल होने के लिए करीब 200 देवी-देवता अपने देवालयों से भगवान रघुनाथ की नगरी के लिए रवाना हो चुके हैं। भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा के साथ 21 अक्तूबर को उत्सव का शुभारंभ होगा।

ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज के बीच देवलुओं के साथ देवताओं की यात्रा जारी है। चार देवता ढालपुर पहुंच गए हैं, जबकि बिजली महादेव, शृंगा ऋषि, खुडीजल और व्यास ऋषि समेत कई देवताओं ने रास्ते का बड़ा हिस्सा तय कर लिया है।
देवता रोजाना 40 से 50 किमी पैदल सफर कर रहे हैं। कई देवता 150 से 200 किमी की यात्रा पूरी कर कुल्लू पहुंचेंगे। दशहरा उत्सव समिति ने जिले के 347 देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया है। मंगलवार शाम तक बड़ी संख्या में देवताओं के ढालपुर पहुंचने की उम्मीद है। मनाली से माता हिडिंबा भी मंगलवार को प्रस्थान करेंगी।
27 अक्तूबर तक चलने वाले आयोजन के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। उत्सव में 1200 पुलिस जवान तैनात रहेंगे। सोने-चांदी के मुखौटों से सजे देवरथों के शिविरों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
और पढ़े  हिमाचल विश्वविद्यालय: स्नातक कोर्सों की संशोधित डेटशीट जारी, 28 अक्तूबर से शुरू होंगी परीक्षाएं
  • Related Posts

    हिमाचल: रोहतांग में बर्फ देखने के लिए उमड़ रहे सैलानी, 24 तक मौसम साफ, धूप खिली तो दिन में बढ़ सकता है पारा

    मौसम खुलते ही बर्फ से लकदक रोहतांग समेत अन्य पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने लगी है। बड़ी संख्या में सैलानी बर्फ का दीदार करने पहुंच रहे हैं। मौसम…

    हिमाचल: नए जिले बनाने पर बड़ा अपडेट, आयोग के अध्यक्ष और सदस्य ने की ज्वाइनिंग, अब इन पहलुओं पर होगा मंथन

    हिमाचल प्रदेश में नए जिलों और अन्य प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके लिए गठित आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति धर्मचंद चौधरी और…