महाराष्ट्र: सूखे ने छीनी कमाई, बेटी की मेडिकल फीस भी नहीं हुई माफ, लातूर के बेबस किसान ने वीडियो बना दी जान

महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक 46 वर्षीय किसान ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि फसल बर्बाद होने और अपनी बेटी के मेडिकल कॉलेज की फीस न भर पाने से परेशान होकर उसने अधिकारियों से मदद की गुहार लगाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। सोमवार को बोरगांव गांव स्थित अपने खेत में यह कदम उठाने से पहले, शंकर अबनराव क्षीरसागर ने ऑनलाइन एक वीडियो क्लिप पोस्ट की। इसमें उन्होंने पूछा कि सूखे के कारण सोयाबीन की फसल बर्बाद होने के बावजूद उन्हें सरकारी राहत क्यों नहीं मिली।

 

पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस के अनुसार, क्षीरसागर ने अपनी छोटी सी जमीन पर सोयाबीन की खेती की थी और अच्छी पैदावार की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन, लंबे समय तक बारिश न होने के कारण उनकी फसल बर्बाद हो गई। उनकी एक बेटी मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। हालांकि सरकार ने सूखा प्रभावित किसानों के बच्चों की फीस में छूट देने की घोषणा की थी, लेकिन आवेदन करने के बावजूद उनकी बेटी की फीस माफ नहीं की गई।

किसान ने क्यों उठाया ऐसा कदम?
लिंबगांव पुलिस स्टेशन के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर बोधनकर ने बताया कि फसल बर्बाद होने, कर्ज के बोझ और बेटी की पढ़ाई के खर्च के कारण वह काफी परेशान थे। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर क्षीरसागर अपने खेत पर गए, वहां अपने मोबाइल फोन पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद उनके रिश्तेदारों और पुलिस ने उन्हें खोजना शुरू किया। अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो वे खेत में फांसी के फंदे से लटके मिले। वीडियो में, क्षीरसागर ने जिला कलेक्टर से भावुक अपील की। उन्होंने पूछा कि उन्हें किसी भी कर्ज माफी योजना का लाभ क्यों नहीं मिला और आवेदन करने के बावजूद उनकी बेटी के मेडिकल कॉलेज की फीस क्यों माफ नहीं की गई।
और पढ़े  महाराष्ट्र: पालघर में 14 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दम घुटने से दो महिलाओं की मौत, छह अस्पताल में भर्ती
  • Related Posts

    महाराष्ट्र: जलगांव में कंटेनर ट्रक से टकराई कार, तीन चचेरे भाइयों की मौत, परिजन ने क्या बताया, कैसे हुआ हादसा?

    महाराष्ट्र के जलगांव में बंभोरी पुल के पास एक कार कंटेनर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद तीनों को जलगांव…

    टाइगर पर फायरिंग: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद विपक्ष ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी के प्रयास के बाद विपक्ष ने महाराष्ट्र सरकार को घेरा है। कई नेताओं ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर कानून-व्यवस्था संभालने में अक्षम…