ऊधमसिंह नगर- CM ने दी किसानों को राहत: तीन महीने का बिजली बिल किया माफ, केसीसी ऋण वसूली पर भी रोक

आपदा प्रभावित किसानों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी राहत प्रदान की है। उन्होंने किसानों के तीन महीने का बिजली बिल माफ करने की घोषणा की। खेती और बागवानी को हुए नुकसान का आकलन करने के बाद निर्धादित दैवी आपदा राहत के अलावा राज्य सरकार से भी अतिरिक्त सहायता देने की बात कही।

बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम धामी ने कहा कि बीते नौ अक्तूबर को काशीपुर, गदरपुर और रुद्रपुर क्षेत्र में आए आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी फसल गिरने, दाने झड़ने और जलभराव से फसल पूरी तरह नष्ट हुई है।

आपदा में प्रभावित किसानों को इससे काफी नुकसान हुआ है। इसे देखते हुए प्रभावित किसानों का अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर का बिजली बिल माफ किया जाएगा। सरकार प्रभावित किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण की वसूली तीन महीने तक स्थगित करने के लिए केंद्र के वित्त मंत्रालय से अनुरोध करेगी। आम, अमरूद और अन्य फसलों को हुए नुकसान का भी आकलन कर किसानों को राहत पहुंचाई जाएगी।

और पढ़े  हल्द्वानी: रील बनाने पर भाई ने टोका...तो 14 साल की बहन ने फंदे से लटककर दी जान
  • Related Posts

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…

    उत्तराखंड: 13 नवंबर को दून विवि में होगा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, राज्य के विकास को लेकर होगा मंथन

    प्रदेश के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों की सहभागिता के लिए 13 नवंबर को दून विश्वविद्यालय के नित्यानंद ऑडिटोरियम में प्रवासी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में अलग-अलग सत्रों में राज्य…