महाराष्ट्र: पालघर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, बेटे की हत्या की दी धमकी, पति के दो दोस्त गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि वारदात के बाद आरोपियों ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया, तो वे उसके चार साल के बेटे की हत्या कर देंगे। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी के मुताबिक, महिला की शिकायत के आधार पर विरार पुलिस ने शुक्रवार को सूरज यादव और विशाल को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पति की गैरमौजूदगी में वारदात का आरोप
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक लालू तुरे ने बताया कि कथित घटना 8 अक्तूबर की रात हुई, जब महिला का पति घर पर नहीं था। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने महिला को निशाना बनाया और यौन हमला किया। पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपियों ने महिला के चार साल के बेटे को जान से मारने की धमकी दी, ताकि वह घटना के बारे में किसी को न बताए। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए।
दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में
पुलिस ने बताया कि सूरज यादव और विशाल महिला के पति के दोस्त हैं और पहले भी उसके घर आते-जाते थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
और पढ़े  मैं माफी मांगता हूं: SIR विवाद पर राउत बोले- सुप्रीम कोर्ट न्याय की आखिरी उम्मीद, जानें और क्या कहा
  • Related Posts

    मैं माफी मांगता हूं: SIR विवाद पर राउत बोले- सुप्रीम कोर्ट न्याय की आखिरी उम्मीद, जानें और क्या कहा

    मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (एसआईआर) से जुड़ी कानूनी चुनौती में शामिल शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। राउत ने कहा है कि न्याय चाहने…

    महाराष्ट्र: पालघर में 14 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दम घुटने से दो महिलाओं की मौत, छह अस्पताल में भर्ती

    महाराष्ट्र के पालघर जिले में बुधवार आधी रात एक 14 मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोगों को अस्पताल में…