उत्तराखंड: कल हरिद्वार में होगी धामी मंत्रिमंडल की बैठक, स्वास्थ्य व आवास समेत कई प्रस्तावों पर होंगे फैसले

मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक हरिद्वार में आयोजित होगी। बैठक में स्वास्थ्य, आवास, शहरी विकास सहित अन्य विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा।

हरिद्वार के केंद्रीय मेला नियंत्रण भवन में सुबह 11.30 बजे से कैबिनेट की बैठक होगी। इससे पहले हरकी पैड़ी में गंगा पूजन कार्यक्रम रखा गया है। इसमें मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री भी शामिल हाेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री ने हर जिले में कैबिनेट बैठक करने का निर्णय लिया है।
इसकी शुरुआत चंपावत जिले से हो चुकी है। अब दूसरी कैबिनेट बैठक हरिद्वार में हो रही है। माना जा रहा है कि इसमें प्रदेश सरकार कई महत्वपूर्ण फैसलों को हरी झंडी दे सकती है। इसके अलावा आगामी विधानसभा सत्र को लेकर कैबिनेट में स्थान व तारीख तय हो सकती है। सरकार को 30 अक्तूबर से पहले सत्र आहूत करना है।
और पढ़े  नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता
  • Related Posts

    मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की

    उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति बरेली निवासी भाजपा नेता पप्पू गिरधारी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों के…

    देवकुंज: छोड़ी पुरानी पहचान…नई उम्मीदों के साथ नया नाम, ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से अपनाया

    पर्वतीय क्षेत्रों से लगातार हो रहे पलायन के दौर के बीच गरुड़ विकासखंड के जिजोली गांव से एक बेहद सकारात्मक और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। वीरान होने की कगार…