हरिद्वार समेत छह जिलों के किसानों के लिए जरूरी खबर है। ऊपरी गंगनहर की वार्षिक बंदी के दौरान नहर में मरम्मत, पुनर्स्थापना और सुदृढ़ीकरण समेत विभिन्न अनुरक्षण कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश शासन ने नहरबंदी का आदेश जारी कर दिया है। शासनादेश के अनुसार, ऊपरी गंगनहर 20व 21 अक्तूबर की मध्य रात्रि से 7व8 नवंबर 2026 की मध्य रात्रि तक बंद रहेगी।







