पंजाब में नशे का विरोध करने पर एक और युवक की हत्या का मामला सामने आया है। वारदात बटाला के श्री हरगोविंदपुर के माड़ी पन्नवां गांव में हुई। नशे का विरोध करने पर 40 साल के बिक्रमजीत सिंह पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे माैत के घाट उतार दिया गया। हमले में दो अन्य गंभीर घायल हुए हैं।
सीएम आज लेंगे नशे के विरुद्ध अभियान की समीक्षा बैठक
झोटा की हत्या के बाद सरकार भी हरकत में आई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज फिल्लौर में युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान की समीक्षा बैठक बुलाई है। इसमें सभी जिलों के एसएसपी, डीसी, डीएसपी व एसडीएम हिस्सा लेंगे। बैठक में मेडिकल नशों के दुरुपयोग पर सख्ती करने को लेकर अहम फैसले लिए जा सकते हैं, वहीं नशों तस्करों के नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए प्रशासन और पुलिस की जवाबदेही तय की जाएगी। हालांकि सीएम की इस हाई लेवल मीटिंग से पहले ही बटाला की घटना ने एक बार फिर नशे के काले कारोबार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।








