सेंट्रल पार्क, कनॉट प्लेस में कल शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित तिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके मद्देनजर दोपहर 03:00 बजे से ट्रैफिक आवाजाही प्रभावित रहेगी। कनॉट प्लेस और उसके आसपास की कुछ सड़कों पर असर पड़ने की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। लोगों को अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाने की सलाह दी गई है।
यातायात व्यवस्था का ताजा हाल यहां जानें
लाइव अपडेट, वैल्पिक मार्ग और निरंतर यातायात अलर्ट के लिए, कृपया दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक प्लेटफार्मों को देखते रहें-
- वेबसाइट: traffic.delhipolice.gov.in
- X (Twitter): @dtptraffic
- Instagram: @dtptraffic
- Facebook: @dtptraffic
- हेल्पलाइन नंबरः 1095 था 011-25844444







