उत्तराखंड: आज हरिद्वार में मंत्रिमंडल की बैठक, स्वास्थ्य, आवास समेत कई विभागों के प्रस्तावों पर होंगे फैसले

मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक हरिद्वार में आयोजित होगी। बैठक में स्वास्थ्य, आवास, शहरी विकास सहित अन्य विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा। हरिद्वार के केंद्रीय मेला नियंत्रण भवन में कैबिनेट की बैठक होगी।

इससे पहले हरकी पैड़ी में गंगा पूजन कार्यक्रम रखा गया है। इसमें मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री भी शामिल हाेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री ने हर जिले में कैबिनेट बैठक करने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत चंपावत जिले से हो चुकी है।
अब दूसरी कैबिनेट बैठक हरिद्वार में हो रही है। माना जा रहा है कि इसमें प्रदेश सरकार कई महत्वपूर्ण फैसलों को हरी झंडी दे सकती है। इसके अलावा आगामी विधानसभा सत्र को लेकर कैबिनेट में स्थान व तारीख तय हो सकती है। सरकार को 30 अक्तूबर से पहले सत्र आहूत करना है।

मुख्यमंत्री धामी आज नई दिल्ली जाएंगे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह सोमवार को नई दिल्ली जाएंगे। उनकी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ प्रदेश के विभिन्न योजनाओं को लेकर बैठक करेंगे। हरिद्वार में कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

और पढ़े  बाब अल-मंदेब पर हूती विद्रोहियों को बड़ा झटका: सऊदी गठबंधन ने छीने कई अहम इलाके, क्या अमेरिका भी साथ आया?
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…