हल्द्वानी में दवा दुकान पर छापा: अंदर मिला एक्सपायरी जूस, बाहर पड़ा बायोमेडिकल वेस्ट, 10 हजार का चालान

हल्द्वानी शहर में नगर निगम की टीम ने मुखानी नहर कवरिंग रोड पर जीआरडी मेडिकल स्टोर के बाहर पड़ा बायोमेडिकल वेस्ट पकड़ा। टीम ने दुकान पर 10 हजार रुपये का चालान किया। जांच में पता चला कि दवा की दुकान में जूस और मिनरल वाटर एक्सपायरी डेट का बिकता मिला।

मामला गंभीर होने पर नगर निगम ने स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को मौके पर बुला लिया। जांच में सामने आया कि दवा की दुकान में बिना लाइसेंस जूस आदि बेचा जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अजब सिंह रावत ने बताया कि दुकान से सैंपल लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। मामले की आगे जांच जारी है।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश के करीब 27 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, यूपीसीएल का 5900 करोड़ का दावा खारिज
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…