ऊदा देवी पासी चौक पर सांसद धर्मेंद्र यादव का स्वागत
हांसापुर स्थित पुरुषोत्तम नगर वार्ड के शहीद वीरांगना ऊदा देवी पासी चौक पर शुक्रवार को आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव का सपा जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान सांसद ने मान्यवर कांशीराम के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कांशीराम ने सामाजिक न्याय, समानता और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी समतामूलक समाज की स्थापना की प्रेरणा देते हैं। इस मौके पर लवलेश पांडेय, मुकेश यादव, सुभाष पासी, बबलू, सुनील रावत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।








