उत्तरकाशी: गोमुख-गंगोत्री ग्लेशियर की ऊंची चोटियां ट्रैकिंग के लिए खुला, तपोवन-केदारताल के लिए अभी इंतजार

वन विभाग ने गोमुख और गंगोत्री ग्लेशियर की ऊंची चोटियों को पर्वतारोहण के लिए खोल दिया है। हालांकि अभी तपोवन व केदारताल ट्रैक को सामान्य ट्रैकर्स के लिए बंद रखा गया है। अधिकारियों ने मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में गए लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है।

बीते माह के अंतिम सप्ताह में गोमुख सहित उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होने के कारण करीब दो सौ से अधिक ट्रैकर्स व पर्वतारोही फंस गए थे। उसके बाद शासन-प्रशासन की ओर से हेली रेस्क्यू चलाकर सभी लोगों को सुरक्षित वापस लाया गया था। उसके बाद उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रैकिंग व पर्वतारोहण पर रोक लगा दी गई थी।

सूचना व अलर्ट के साथ भेजा जा रहा

 

गंगोत्री नेशनल पार्क के रेंज अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि बीते रविवार को गोमुख तक ट्रैकिंग के लिए अनुमति दी जा रही है लेकिन तपोवन और केदारताल की ट्रैकिंग अभी बंद ही रखी गई है। क्योंकि उन दोनों ट्रैक पर अधिक बर्फ जमा है।

इसके साथ ही उच्च हिमालयी चोटियों के पर्वतारोहण की अनुममि वन विभाग मुख्यालय से दी जाती है। इसलिए पर्वतारोहियों के दलों को मौसम की चेतावनी के साथ सूचना व अलर्ट के साथ भेजा जा रहा है। कहा कि नेलांग-जादूंग सहित गड़तालगली पर्यटकों के लिए खुला है।

और पढ़े  देहरादून: आईएसबीटी में दो पक्ष भिड़े, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा और मारपीट करने के आरोप में 7 गिरफ्तार
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…

    उत्तराखंड: गैरसैंण में हो सकता है आगामी विधानसभा सत्र, तैयारियों को लेकर CM व विस अध्यक्ष के बीच हुई चर्चा

    विधानसभा का आगामी सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी में हो सकता है। हालांकि अभी सरकार ने सत्र की तिथि घोषित नहीं की है। विधानसभा सचिवालय की ओर से गैरसैंण व देहरादून विधानसभा…