लालकुआं :कांग्रेस प्रत्याशी रावत के समर्थन में यूथ कांग्रेस ने किया रोड शो

पूर्व मुख्यमंत्री और लालकुआं से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत के समर्थन में शनिवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बरेली रोड में रोड शो किया। रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ का रावत ने अभिवादन स्वीकार करते हुए वोट की अपील की।
बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता मंडी के पास एकत्र हुए। यहां से वह कांग्रेस पार्टी और हरीश रावत के नारों की गूंज के साथ उन्हें लेकर तीन पानी की ओर निकले। यहां से मोटाहल्दु, हल्दूचौड, होते हुए लालकुआं तक पहुंचे। सैकड़ों की संख्या में उमड़े कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। इस दौरान समर्थकों ने कहा कि हरीश रावत जी की एकतरफा जीत है। यहां की जनता उन्हें विधायक के साथ भावी मुख्यमंत्री के रूप में देख रही है। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की जनता से आह्वान किया कि वह यह मौका अपने हाथ से किसी हाल में जाने ना दें। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रावत जी के विधायक और मुख्यमंत्री बनते ही लालकुआं क्षेत्र की सारी समस्याओं का निराकरण होगा। रैली में सैकड़ों की संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़े  लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…