UP: नी-कैप में छिपाकर लाया 1.72 करोड़ का सोना, वंदे भारत से उतरा तस्कर, चारबाग स्टेशन पर इस तरह पकड़ा गया

राजधानी के चारबाग रेलवे स्टेशन पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में सोने की तस्करी का मामला सामने आया है। वाराणसी से मेरठ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस से लखनऊ पहुंचे एक यात्री के पास से 1.202 किलोग्राम विदेशी सोना बरामद किया गया। इसकी कीमत 1 करोड़ 72 लाख 34 हजार 373 रुपये आंकी गई है।

आरोपी ने सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने के लिए सोना नी-कैप में बनी विशेष जेब में छिपा रखा था। चारबाग आरपीएफ प्रभारी भूपेंद्र सिंह डागर के मुताबिक, बृहस्पतिवार को ट्रेन संख्या 22489 वंदे भारत एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर पहुंची। यहां पहले से मौजूद डीआरआई और आरपीएफ की टीम ने एक संदिग्ध यात्री की जांच की। इस दौरान उसकी नी-कैप से सोना बरामद हुआ। जांच में सोने की तीन चेन, एक आधी छड़ और दो कटे हुए टुकड़े मिले। सोने के कुल छह टुकड़ों का वजन 1.202 किलोग्राम पाया गया। बरामद सोने की कीमत 1,72,34,373 रुपये बताई गई है।

हावड़ा से वाराणसी होकर पहुंचा लखनऊ

जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी ने बताया कि विदेशी सोना हावड़ा से वाराणसी के रास्ते लखनऊ लाया जा रहा था। सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी से बचने के लिए उसने सीधे आने वाली ट्रेन के बजाय वाराणसी में ट्रेन बदली और फिर वंदे भारत एक्सप्रेस से लखनऊ पहुंचा। नी-कैप के नीचे विशेष जेब बनाकर सोना छिपाया गया था, ताकि तलाशी के दौरान आसानी से पकड़ में न आए। हालांकि, संयुक्त टीम की जांच में उसकी यह तरकीब काम नहीं आई।

और पढ़े  अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

 

यूपी में नौ मामलों में 21 करोड़ का सोना जब्त

डीआरआई के अनुसार, जनवरी से अब तक उत्तर प्रदेश में सोने की तस्करी के नौ मामलों में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन मामलों में करीब 21 करोड़ रुपये कीमत का कुल 14.47 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त किया जा चुका है। चारबाग स्टेशन पर हुई ताजा कार्रवाई को भी इसी अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।

  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी: घर के पास पड़ा मिला रिटायर्ड दरोगा का शव, रात में पुत्र ने पीटा था

    लखीमपुर खीरी के गोला क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुनर्भू ग्रंट की गुप्ता कॉलोनी निवासी रिटायर्ड दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार सुबह उनका शव घर से चंद…

    UP: प्रदेश के कई जिलों में आज का अवकाश घोषित, बंद रहेंगे 1 से 8 तक के स्कूल, बीएसए ने जारी किया आदेश

    उत्तरप्रदेश के कई जिलों में शनिवार को ‘पितृ विसर्जन’  के अवसर पर स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के सचिव से मिले…