मीनाक्षी की मौत से स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली: सीएमओ को बंद मिली पहलवान की दुकान, विभाग करेगा कार्रवाई

पहलवान से गर्दन की मालिश कराने के दौरान 21 वर्षीय मीनाक्षी की मौत की खबर से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। सीएमओ डॉ. रश्मि पंत तत्काल मालिश करने वाले पहलवान की दुकान पर जा पहुंचीं, लेकिन दुकान बंद मिली।

इसके बाद टीम बेस अस्पताल पहुंची और मृतका के संबंध में चिकित्सकीय जानकारी जुटाई। अस्पताल के अनुसार मीनाक्षी को ब्रॉट डेड लाया गया था। इस पर सीएमओ ने अवैध क्लीनिकों और बिना वैध चिकित्सकीय योग्यता उपचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि केवल पंजीकृत चिकित्सकों और अधिकृत स्वास्थ्य संस्थानों से ही उपचार कराएं।

और पढ़े  देहरादून: अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन, CM धामी सहित कई मंत्री हुए शामिल
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…