जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक और यात्री घंटों परेशान रहे। ज्योलीकोट से आगे नंबर वन बैंड पर जाम में फंसे पर्यटकों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने सड़क पर धरना शुरू कर दिया।

पर्यटकों का आरोप था कि वे रास्ते भर खुद ही जाम खुलवाते हुए आए, लेकिन यातायात को व्यवस्थित करने के लिए कहीं भी पुलिस की व्यवस्था नजर नहीं आई। जाम में फंसे पर्यटकों ने सड़क पर बैठकर नाराजगी जताई। इससे मौके पर यातायात और प्रभावित हो गया। बाद में अन्य पर्यटकों ने धरना दे रहे लोगों को समझाया, जिसके बाद उन्होंने धरना समाप्त कर जाम खोल दिया।
नैनीताल और कैंची धाम में पर्यटकों व श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते पिछले दो दिनों से हल्द्वानी, ज्योलीकोट, भवाली और कालाढूंगी मार्ग पर यातायात का दबाव बना हुआ है। शनिवार को भी ज्योलीकोट मार्ग पर मस्जिद तिराहे से खूपी तक वाहनों की कतार लगने की जानकारी सामने आई थी।
रविवार को पुलिस ने यातायात दबाव को देखते हुए विशेष यातायात प्लान लागू किया। ज्योलीकोट हाईवे को वन-वे करते हुए पहाड़ की ओर जाने वाले वाहनों को वाया भीमताल भेजा गया। वहीं, जाम में फंसे पर्यटकों को कालाढूंगी-खुरपाताल मार्ग से निकाला गया। जाम में अल्मोड़ा के मेयर की गाड़ी भी फंसी रही। लगातार जाम और यातायात व्यवस्था को लेकर पर्यटकों में नाराजगी देखने को मिली।
और पढ़े  कोटद्वार: मोहम्मद दीपक को एसडीएम कोर्ट से मिली जमानत, डेढ़ लाख के मुचलके पर छोड़ा, कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…