कैंची धाम के लिए रूट डायवर्जन: शटल से मंदिर पहुंचेंगे श्रद्धालु, 4 अक्तूबर तक लागू रहेगा ट्रैफिक प्लान

लंबे वीकेंड के चलते कैंची धाम, भवाली और भीमताल में श्रद्धालुओं व पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था दो से चार अक्तूबर तक लागू रहेगी। कैंची धाम जाने वाले निजी वाहनों को पार्किंग स्थलों पर रोककर शटल सेवा से श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। वीकेंड के दौरान टैक्सी एवं दुपहिया टैक्सी वाहनों का कैंची धाम क्षेत्र में अनावश्यक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के निजी वाहनों को भीमताल विकास भवन और भवाली सैनिटोरियम पार्किंग में पार्क किया जाएगा। यहां से श्रद्धालुओं को शटल सेवा के जरिये कैंची धाम भेजा जाएगा।

यह रहेगी व्यवस्था 

  • अल्मोड़ा-रानीखेत से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना से डायवर्ट कर आवश्यकता के अनुसार रामगढ़-मुक्तेश्वर होते हुए हल्द्वानी भेजा जाएगा।

 

    • हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले आवश्यक सेवाओं से जुड़े भारी वाहनों को निर्धारित मार्ग से जाने की अनुमति रहेगी। अन्य भारी वाहनों को यातायात दबाव के अनुसार भवाली सैनेटोरियम तिराहे पर रोककर धीरे-धीरे आगे भेजा जाएगा। जरूरत पड़ने पर रामगढ़ और खुटानी मोटर मार्ग से भी निकाला जाएगा।
    • भवाली से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर चार पहिया वाहन यातायात की स्थिति के अनुसार रामगढ़ और खुटानी मोटर मार्ग से गंतव्य की ओर भेजे जाएंगे।
  • पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले वाहन जरूरत के अनुसार क्वारब-रामगढ़-नथुवाखान बाईपास मार्ग से गंतव्य की ओर भेजे जाएंगे। अधिक दबाव होने पर वाहनों को चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा।
और पढ़े  उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव: एबीवीपी का दबदबा, निर्दलीयों ने भी दिखाया दम, इन कॉलेज में जीती एनएसयूआई
  • Related Posts

    ड्राई डे के दिन नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 3 अभियुक्त गिरफ्तार

      गांधी जयंती के अवसर पर ड्राई डे के दौरान नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 145 टेट्रा पैक/पाउच अवैध शराब बरामद, शराब परिवहन…

    उत्तराखंड- रुला रहा है जाम: कैंची धाम से लेकर मसूरी-ऋषिकेश में उमड़े सैलानी, घंटों फंसे वाहन

    उत्तराखंड में अब बारिश थमने के बाद से मौसम सुहाना बना हुआ है। ऐसे में वीकेंड पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। जिससे कुमाऊं और गढ़वाल के पर्यटक स्थलों…