देहरादून: राज्य आंदोलनकारी शहीदों को CM धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा-संघर्ष और बलिदान से बना है उत्तराखंड

देहरादून स्थित शहीद स्थल कचहरी परिसर में शुक्रवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद आंदोलनकारियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

सीएम धामी ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों को याद करते हुए कहा कि उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान के कारण ही अलग उत्तराखंड राज्य का निर्माण संभव हो सका। कहा कि राज्य निर्माण में आंदोलनकारियों के योगदान को हमेशा स्मरण रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों और शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों के सम्मान और कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों ने जिस उत्तराखंड का सपना देखा था, उसे साकार करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

 

उन्होंने कहा कि समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण करना ही शहीद आंदोलनकारियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के निर्माण में जिन लोगों ने अपना योगदान और बलिदान दिया, उनके संघर्ष को आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी।

 

 

इस दौरान शहीद आंदोलनकारियों के योगदान और उनके बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान और विकास की यात्रा में राज्य आंदोलनकारियों का योगदान महत्वपूर्ण है और इसे हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में सेवानिवृत्त पेंशनरों के पहली बार बनेंगे पहचान पत्र, एसओपी जारी करने की कवायद शुरू
  • Related Posts

    ड्राई डे के दिन नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 3 अभियुक्त गिरफ्तार

      गांधी जयंती के अवसर पर ड्राई डे के दौरान नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 145 टेट्रा पैक/पाउच अवैध शराब बरामद, शराब परिवहन…

    देहरादून: एमईएस में कर्मचारियों की फर्जी हाजिरी, 18.43 लाख का भुगतान, तीन ठेकों में गड़बड़ी, CBI ने की FIR

    रक्षा मंत्रालय की सैन्य इंजीनियरिंग सेवा (एमईएस) में आउटसोर्स कर्मचारियों की तैनाती के नाम पर कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा देहरादून ने तीन…