यमुनोत्री धाम: जानकीचट्टी में यात्रियों को बुलाने के लिए खींचतान, मजदूरों में धक्कामुक्की से मची अफरा तफरी

यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में शुक्रवार सुबह कुली एजेंसी के मजदूरों के बीच यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर खींचतान और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। इससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल रहा।

बताया गया कि सुबह के समय जानकीचट्टी में यात्रियों की आवाजाही के बीच कुली एजेंसी से जुड़े मजदूर श्रद्धालुओं को अपनी-अपनी ओर बुलाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान मजदूरों के बीच हुड़दंग और धक्का-मुक्की होने लगी। अचानक हुए हंगामे से वहां मौजूद यात्री भी परेशान हो गए।

यात्रा सीजन के दौरान जानकीचट्टी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां से आगे की यात्रा के लिए यात्रियों को पैदल मार्ग का रुख करना पड़ता है। ऐसे में यात्रा पड़ाव पर इस तरह की स्थिति बनने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

स्थानीय स्तर पर यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ाव पर व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जिससे यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। मामले में एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी ने कहा कि इस संबंध में पुलिस और जिला पंचायत को कहा जाएगा। उन्होंने व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।

और पढ़े  उत्तराखंड: अग्निवीरों के रोजगार की जिम्मेदारी संभालेंगे कर्नल मनराल, रिटायर होने वालों को दिलाएंगे नौकरी
  • Related Posts

    ड्राई डे के दिन नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 3 अभियुक्त गिरफ्तार

      गांधी जयंती के अवसर पर ड्राई डे के दौरान नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 145 टेट्रा पैक/पाउच अवैध शराब बरामद, शराब परिवहन…

    देहरादून: एमईएस में कर्मचारियों की फर्जी हाजिरी, 18.43 लाख का भुगतान, तीन ठेकों में गड़बड़ी, CBI ने की FIR

    रक्षा मंत्रालय की सैन्य इंजीनियरिंग सेवा (एमईएस) में आउटसोर्स कर्मचारियों की तैनाती के नाम पर कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा देहरादून ने तीन…