2026 एशियन गेम्स- एशियाई खेलों में आज दो घंटे में 2 स्वर्ण, प्रणवी ने गोल्फ में दिलाया सोना

एशियन गेम्स के आखिरी दौर में भारत के लिए तीन अक्तूबर का दिन बेहद अहम है। क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच, हॉकी में मलयेशिया से मुकाबला और कुश्ती, तीरंदाजी, ताइक्वांडो व गोल्फ में पदक की उम्मीदें रहेंगी।

 

क्रिकेट में भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तान की कप्तानी साहिबजादा फरहान कर रहे हैं। भारत ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। टीम तीन मुख्य स्पिनर के साथ उतरी है। वहीं, बुमराह इकलौते तेज गेंदबाज हैं। शिवम दुबे उनका साथ देंगे अगर जरूरत पड़ी तो। वहीं, भारत के पास अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी के रूप में पार्ट टाइम स्पिनर्स हैं। दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए पहुंचे। लाइव विजुअल्स में दोनों कप्तानों को हाथ मिलाते हुए नहीं देखा गया।

गोल्फ में प्रणवी ने जीता गोल्ड, भारत को टीम स्पर्धा में सिल्वर

प्रणवी उर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला व्यक्तिगत गोल्फ में स्वर्ण पदक जीत लिया। मुकाबले के आखिरी क्षणों में रोमांच चरम पर था, लेकिन प्रणवी ने दबाव में संयम बनाए रखा। उन्होंने 18वें होल पर अहम पार पुट को सफलतापूर्वक होल में पहुंचाया और सिंगापुर की शैनन शुआन यिन टैन और चीन की रुओनिंग यिन से एक शॉट आगे रहते हुए स्वर्ण अपने नाम किया। इस जीत के साथ प्रणवी एशियन गेम्स में गोल्फ का व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं। वह 2002 में शिव कपूर के बाद एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय गोल्फर भी हैं।

और पढ़े  नीरू ने रचा इतिहास: एशियाड में भारत को दिलाया पहला व्यक्तिगत स्वर्ण, 36 साल में ऐसा करने वाली पहली महिला शूटर

भारत ने टीम स्पर्धा में भी पदक जीता। प्रणवी उर्स, अदिति अशोक और दीक्षा डागर की तिकड़ी ने दूसरा स्थान हासिल करते हुए महिला टीम का रजत पदक अपने नाम किया। एशियन गेम्स के टीम गोल्फ इवेंट में यह भारत का पहला पदक है। यह भारत का इस एशियाड में 18वां स्वर्ण रहा। वहीं, कुल पदकों की संख्या 79 हो गई है।

2026 एशियन गेम्स- एशियाई खेलों में आज दो घंटे में 2 स्वर्ण, प्रणवी ने गोल्फ में दिलाया सोना
2026 एशियन गेम्स- एशियाई खेलों में आज दो घंटे में 2 स्वर्ण, प्रणवी ने गोल्फ में दिलाया सोना

गोल्फ में दो होल बाकी, प्रणवी की बढ़त बरकरार

प्रणवी उर्स ने 16वें होल पर एक और पार खेलते हुए अपनी बढ़त बरकरार रखी है। चीन की युओनिंग लिन के पास बर्डी लगाकर बराबरी करने का मौका था, लेकिन वह अपने बर्डी पुट को होल में नहीं डाल सकीं। वहीं, सिंगापुर की शैनन शुआन यिन टैन ने अपने मौके का फायदा उठाते हुए बर्डी लगाई और लिन के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गईं। अब दोनों प्रणवी से सिर्फ एक शॉट पीछे हैं और मुकाबला अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है।

2026 एशियन गेम्स- एशियाई खेलों में आज दो घंटे में 2 स्वर्ण, प्रणवी ने गोल्फ में दिलाया सोना

भारत के पदकों की संख्या

भारत के खेलवार पदक

खेल स्वर्ण रजत कांस्य कुल
तीरंदाजी 5 2 1 8
एथलेटिक्स 1 9 14 24
बैडमिंटन 0 0 1 1
बॉक्सिंग 3 0 3 6
क्रिकेट 1 0 0 1
हॉकी 1 0 0 1
कबड्डी 2 0 0 2
कुराश 0 0 1 1
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स 0 0 1 1
रोइंग 0 0 1 1
सेलिंग 0 1 2 3
सेपकटकरा 0 0 1 1
शूटिंग 3 8 4 15
सॉफ्ट टेनिस 0 0 1 1
स्क्वैश 0 2 3 5
टेबल टेनिस 0 0 1 1
भारोत्तोलन 0 1 0 1
कुश्ती 1 1 1 3
वुशु 0 1 0 1
भारत का कुल 17 25 35 77

कुमकुम मोहोद ने जीता स्वर्ण

कुमकुम मोहोद ने भारत को 17वां स्वर्ण दिला दिया है। उन्होंने महिला रिकर्व व्यक्तिगत में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल में कुमकुम ने दक्षिण कोरिया की येजिन ओह को 6-5 से हरा दिया। एक वक्त कुमकुम दो सेट के बाद 3-1 से पिछड़ रही थीं। हालांकि, इसके बाद उन्होंने वापसी की और स्कोर 3-3 किया। फिर येजिन 5-3 से आगे हुईं तो करो या मरो सेट में कुमकुम ने तीन परफेक्ट 10 लगाकर वापसी की और स्कोर 5-5 कर दिया। पांच सेट के बाद मैच शूट ऑफ में पहुंचा। येजिन ने एकमात्र शॉट में आठ स्कोर किया, जबकि कुमकुम ने परफेक्ट 10 लगाकर एक अंक हासिल किया और शूट ऑफ में जीत हासिल की और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह कुमकुम का इस एशियाड में दूसरा स्वर्ण और कुल तीसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने महिला रिकर्व टीम के साथ स्वर्ण जीता था। वहीं, मिक्स्ड रिकर्व में सिल्वर अपने नाम किया था। तीरंदाजी में इस एशियाड में यह पांचवां स्वर्ण है। तीरंदाजी में इस एशियाड में अब तक आठ पदक आ चुके हैं। पांच स्वर्ण के अलावा दो रजत और एक कांस्य है।

और पढ़े  IND vs PAK- पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का फैसला,देखें प्लेइंग-11

2026 एशियन गेम्स- एशियाई खेलों में आज दो घंटे में 2 स्वर्ण, प्रणवी ने गोल्फ में दिलाया सोना

पांच सेट के बाद स्कोर बराबर, शूट ऑफ

पांचवें सेट में भारतीय कुमकुम ने जबरदस्त वापसी की और सेट अपने नाम किया। उन्होंने तीन शॉट में 10-10-10 स्कोर किया और 30 स्कोर किया। वहीं, येजिन 28 स्कोर कर सकीं। स्कोर 5-5 से बराबर रहा और अब मैच शूट ऑफ में है।

2026 एशियन गेम्स- एशियाई खेलों में आज दो घंटे में 2 स्वर्ण, प्रणवी ने गोल्फ में दिलाया सोना

चौथा सेट येजिन हो ने जीता

चौथा सेट कोरिया की येजिन ओह ने अपने नाम किया। चौथे सेट में येजिन का स्कोर 28 रहा, जबकि कुमकुम ने 27 स्कोर किया। फिलहाल येजिन 5-3 से आगे है।

तीन सेट के बाद स्कोर बराबर

तीसरे सेट के बाद स्कोर बराबर है। तीसरा सेट कुमकुम ने 30-29 से जीता। दोनों के फिलहाल 3-3 अंक हैं।

2026 एशियन गेम्स- एशियाई खेलों में आज दो घंटे में 2 स्वर्ण, प्रणवी ने गोल्फ में दिलाया सोना

दूसरा सेट रहा ड्रॉ

दूसरा सेट 29-29 से बराबर रहा। ऐसे में एक-एक अंक दोनों को मिले। येजिन के तीन अंक हैं, जबकि कुमकुम के एक अंक हैं।

2026 एशियन गेम्स- एशियाई खेलों में आज दो घंटे में 2 स्वर्ण, प्रणवी ने गोल्फ में दिलाया सोना

पहले सेट के बाद येजिन ओह आगे

भारत की कुमकुम फाइनल में गोल्ड के लिए उतर चुकी हैं। उनका सामना दक्षिण कोरिया की येजिन ओह के साथ है। पहला सेट कुमकुम ने 27-29 से गंवा दिया। पहले सेट में येजिन को सेट जीतने पर दो अंक मिले। फिलहाल दूसरे सेट का खेल जारी है।

2026 एशियन गेम्स- एशियाई खेलों में आज दो घंटे में 2 स्वर्ण, प्रणवी ने गोल्फ में दिलाया सोना

  • Related Posts

    IND vs PAK- पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का फैसला,देखें प्लेइंग-11

    एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं। दोनों टीमें पहली बार एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट में भिड़ रही हैं। भारत और पाकिस्तान के…

    2026 एशियन गेम्स- तीरंदाजी में में आया छठा पदक, मिक्स्ड रिकर्व टीम ने जीता रजत

    एशियन गेम्स में दो अक्तूबर का दिन भारत के लिए बेहद अहम है। तीरंदाजी, कुश्ती, मुक्केबाजी और हॉकी में भारतीय खिलाड़ी पदक के लिए उतर रहे हैं। महिला हॉकी टीम…