जंतर-मंतर प्रदर्शन: 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट सेवा बंद, मेट्रो के 12 स्टेशन बंद

चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने जंतर-मंतर पहुंचे दिल्ली आम आदमी पार्टी अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके अलावा पुलिस ने कई अन्य प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है।

 

‘इस्तीफा दो’ के नारों से गूंजा सीपी, संसद मार्ग सुनसान

प्रदर्शन के शोर के बाद संसद मार्ग सड़क सुनसान हो गई है। जंतर मंतर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग और पुलिस की नाकाबंदी सख्त कर दी गई है। हालांकि, सैकड़ों प्रदर्शनकारी अभी भी कनॉट प्लेस के अलग-अलग स्थानों पर ‘इस्तीफा दो’ जैसे नारों के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। जनपथ पर प्रदर्शनकारी अब भी मौजूद हैं और अपनी मांगों पर अड़े हैं।

 

प्रदर्शनकारियों को खदेड़ रही पुलिस

प्रदर्शनकारी जंतर मंतर रोड से जंतर मंतर की तरफ लगातार बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस उन्हें बार-बार खदेड़ रही रही है।

 

 

100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर को खाली कराया। पुलिस 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारियों को दिल्ली के विभिन्न थानों में ले जाया गया है। इसस समय जंतर मंतर पूरी तरह खाली है।

आम आदमी पार्टी और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता हिरासत में

जंतर-मंतर पर सीईसी ज्ञानेश कुमार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के चारों तरफ बैरिकेडिंग की है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “हम एक हिंदुस्तानी की आवाज बुलंद करने आए हैं। इस देश में सरकार चुनने वाली आम जनता है, सरकार खुद से नहीं बनती, तो हमारे वोट क्यों काटे जा रहे हैं?”

और पढ़े  अमेरिका में हैकर्स का फिर हमला: एफबीआई के आपराधिक रिकॉर्ड्स में दूसरी बार लगी सेंध, जानें यह कितना खतरनाक

पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में लिया

जंतर-मंतर पर वामपंथी छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र पहुंचे और नारेबाजी की। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में लिया।

  • Related Posts

    शेख हसीना 16 दिसंबर को लौटेंगी बांग्लादेश: तनाव के बीच क्यों चुना खास दिन, प्रत्यर्पण को लेकर कहां फंसा पेच?

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 16 दिसंबर को अपने देश लौटने की योजना की घोषणा की है। उन्होंने राष्ट्रीय विमानन कंपनी बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस से दिल्ली से उड़ान…

    गठबंधन पर मुहर, सीट पर पेच: 181 से घटकर 130 पर आई, 60 मजबूत सीटों पर अड़ी, सपा और कांग्रेस के अपने-अपने तर्क

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा को चुनौती देने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के गठबंधन पर तो मुहर लग गई, लेकिन सीटों के बंटवारे का गणित…