एशियन गेम्स 2026- भारत के नाम एक और स्वर्ण, तीरंदाजी में बेटियों ने जीता सोना

30 सितंबर को एशियन गेम्स में भारत का एक्शन कई खेलों में जारी रहेगा। मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन और प्रिया सेमीफाइनल में उतरेंगी। तीरंदाजी में कई मेडल मुकाबले होंगे, जबकि शूटिंग में ट्रैप मिक्स्ड टीम का फाइनल क्वालिफिकेशन पर निर्भर करेगा। महिला हॉकी टीम दक्षिण कोरिया के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी।

 

 

भारत के पदकों की संख्या

भारत का यह इस एशियाड में सातवां स्वर्ण है। भारत के पदकों की संख्या 53 हो गई है और भारत नौवें स्थान पर आ गया है। भारत ने अब तक सात स्वर्ण, 21 रजत और 25 कांस्य समेत कुल 53 पदक जीते हैं। एथलेटिक्स 24 पदकों के साथ सबसे ज्यादा योगदान देने वाला खेल है, जबकि शूटिंग से 14 पदक आए हैं। इसके अलावा कबड्डी ने दो स्वर्ण, जबकि स्क्वॉश ने तीन पदक दिलाए हैं।

खेल स्वर्ण रजत कांस्य कुल
तीरंदाजी 1 0 0 1
एथलेटिक्स 1 9 14 24
बैडमिंटन 0 0 1 1
क्रिकेट 1 0 0 1
कबड्डी 2 0 0 2
कुराश 0 0 1 1
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स 0 0 1 1
रोइंग 0 0 1 1
शूटिंग 2 8 4 14
सॉफ्ट टेनिस 0 0 1 1
स्क्वॉश 0 2 1 3
टेबल टेनिस 0 0 1 1
भारोत्तोलन 0 1 0 1
वुशु 0 1 0 1
कुल 7 21 25 53

भारत को सातवां गोल्ड

भारत ने आज की शुरुआत स्वर्ण से की है। तीरंदाजी में भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। ज्योति सुरेखा, पृथिका प्रदीप और चिखिता तनिपर्थी की तिकड़ी ने स्वर्ण पर निशाना साधा है। भारत ने फाइनल में चीन को चार अंकों के अंतर से हराया। भारतीय टीम ने 238 स्कोर किया, जबकि चीन का स्कोर 234 रहा। 238 के स्कोर के साथ ही भारतीय टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया। महिला कंपाउंड तीरंदाजी के फाइनल में सबसे ज्यादा स्कोर करने का रिकॉर्ड पहले दक्षिण कोरिया के नाम था। उन्होंने 2014 में 238 स्कोर बनाया था। भारतीय टीम ने इसकी बराबरी की। भारत का प्रदर्शन इतना दमदार था कि चीन हैरान रह गया। छह-छह शॉट के चार राउंड थे। यानी गोल्ड के लिए कुल 24 शॉट थे। भारत ने इनमें से 22 शॉट में परफेक्ट 10 का स्कोर बनाया। सिर्फ दो शॉट नौ पर जाकर लगे।

और पढ़े  एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल

तीसरे राउंड के बाद भी दो अंक की बढ़त

भारत ने तीसरे राउंड के अंत के बाद भी तीन अंक की बढ़त बनाई हुई है। भारत के 178 अंक हैं, जबकि चीन के 176 अंक हैं। भारत ने अब तक 18 शॉट में से 16 शॉट परफेक्ट 10 के लगाए हैं, जबकि दो शॉट नौ-नौ के आए हैं।

भारत की तीन अंक की बढ़त बरकरार

भारत ने तीन अंक की बढ़त बनाई हुई है। राउंड-2 के खत्म होने के बाद भारत का स्कोर 119 है, जबकि चीन का स्कोर 116 है। तीन पॉइंट से भारतीय टीम आगे है। अभी 12 तीर दागे जा चुके हैं।

भारत ने चीन पर दो अंक की बढ़त बनाई

पहले राउंड में भारत की तीनों तीरंदाजों ने 10-10 के शॉट लगाए। पांच परफेक्ट 10 के साथ भारत का अंक 59 है। वहीं, चीन ने शुरुआती तीन शॉट नौ के लगाए और फिर तीन 10 के शॉट लगाए। उनका अंक 57 है। भारत ने पहले राउंड के बाद दो अंक की बढ़त बना ली है।

भारत बनाम चीन फाइनल शुरू

रोमांचक मुकाबले में चीनी ताइपे को हराकर दक्षिण कोरिया ने कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। अब फाइनल का समय है और भारत और चीन के तीरंदाज मैदान पर उतर चुके हैं।

श क्वार्टर फाइनल में भारत 1-0 से आगे

हम कुछ देर के लिए तीरंदाजी से हटकर स्क्वॉश पर आ रहे हैं। महिला टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना सिंगापुर से हो रहा है। तान्वी खन्ना, अनाहत सिंह और जोशना चिनप्पा एशियन गेम्स में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन को जारी रखने की कोशिश कर रही हैं। फिलहाल तान्वी खन्ना ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाते हुए पहला मुकाबला जीत लिया है। उन्होंने चार गेम में 11-6, 4-11, 15-13, 11-1 से औ येओंग को हराया। अब अनाहत और जोशना की बारी है। इस मुकाबले में जीत के साथ भारत स्क्वॉश में एक और पदक पक्का कर लेगा।

और पढ़े  IND vs WI- वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

गोल्फ में पुरुष व्यक्तिगत स्ट्रोकप्ले, पहले दिन का खेल

पहले नौ होल के अंत में सप्तक तलवार तीन अंडर पार (32) के स्कोर के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने दूसरे, तीसरे और पांचवें होल पर बर्डी लगाई। वीर अहलावत के लिए फ्रंट नाइन उतार-चढ़ाव भरा रहा। पहले होल पर डबल बोगी के बाद उन्होंने आठवें होल पर शानदार ईगल लगाया। हालांकि, चौथे और नौवें होल पर बोगी के कारण वह दो ओवर पार (37) पर हैं। युवराज संधू का प्रदर्शन भी उतार-चढ़ाव भरा रहा। उन्होंने दो बोगी के साथ तीन बर्डी लगाईं और नौ होल के बाद एक अंडर 34 के स्कोर पर हैं। गोल्फ के अभी चार पूरे दिन बाकी हैं, इसलिए पदक का फैसला होने में अभी लंबा रास्ता तय करना है।

 रोनाल्डो और बेकहम दूसरे दौर में पहुंचे

भारत के डेविड बेकहम और रोनाल्डो सिंह पुरुष स्प्रिंट में साइकिलिंग के अगले दौर में पहुंच गए हैं। बेकहम 9.996 सेकंड के समय के साथ 14वें और रोनाल्डो 10.052 सेकंड के समय के साथ 15वें स्थान पर रहे। दोनों ने 1/16 फाइनल्स हीट्स में जगह बना ली है।

एशियन गेम्स 2026-  भारत के नाम एक और स्वर्ण, तीरंदाजी में बेटियों ने जीता सोना

ट्रैप मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन

महिलाओं के ट्रैप में कल स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारत की नीरू ढांडा आज ट्रैप मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन में फिर एक्शन में हैं। भारत ने मजबूत शुरुआत की है और फिलहाल कजाखस्तान और इराक के बाद तीसरे स्थान पर है। हालांकि, ट्रैप क्वालिफिकेशन तेजी से आगे बढ़ रहा है, इसलिए लीडरबोर्ड की स्थिति भी तेजी से बदल सकती है।

  • Related Posts

    2026 एशियन गेम्स- भारत को मिला दिन का दूसरा स्वर्ण, एशियाड में पदकों की संख्या 50 पार

    एशियन गेम्स के 10वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। पूजा ने ऊंची कूद में कांस्य जीता, गुलवीर सिंह ने अपना…

    नीरू ने रचा इतिहास: एशियाड में भारत को दिलाया पहला व्यक्तिगत स्वर्ण, 36 साल में ऐसा करने वाली पहली महिला शूटर

    शूटिंग में भारत को एक और गोल्ड आ चुका है। नीरू ढांडा ने इतिहास रच दिया है। वह महिलाओं की शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण जीतने या यूं कहें कोई पदक जीतने…