प्रधानमंत्री मोदी के कारण सभी देश भारत की मदद के लिए तैयार राजनाथ सिंह

Spread the love

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह केंद्र की मोदी सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है कि आज जब भारत में कोविड का संकट गहरा रहा है तो भारत की मदद करने के लिए दुनिया भर के देश आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड को एक चुनौती की तरह लिया है और इसे नियंत्रित करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

सिंह ने मंगलवार को लखनऊ में एचएएल की मदद से तैयार किए गए 255 बेड के अस्पताल और डीआरडीओ की मदद से तैयार किए गए 550 बेड के अस्पताल का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे।

उन्होंने प्रदेश सरकार की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड-19 की चुनौती का सामना करने में जितनी तत्परता दिखाई है। उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। उन्होंने आगे जोड़ा कि खामियां किसी में भी हो सकती हैं पर यह भी सच है कि चूक उसी से होगी जो कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए किए जा रहे उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों की विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सराहना की है। जो कि छोटी बात नहीं है। प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 की चुनौती का पूरी जिम्मेदारी से सामना किया जा रहा है।


Spread the love
और पढ़े  सरायराशी सनेथू संपर्क मार्ग पर रेलवे द्वारा बंद मार्ग का मामला जिला पंचायत अध्यक्ष लेकर पहुची मुख्यमंत्री दरबार
  • Related Posts

    हाईकोर्ट का फैसला: ऋण अदा होने के बाद बंधक नहीं रख सकते कागजात, बैंक ऑफ इंडिया को दिया यह निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveइलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि ऋण पूरा अदा होने के बाद बैंक मूल दस्तावेज को बंधक नहीं रख सकता। इस टिप्पणी के साथ न्यायमूर्ति अजित कुमार और न्यायमूर्ति…


    Spread the love

    Hamirpur Bridge: बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल ढहा, मलबे में दबकर 6 मजूदरों की मौत, रेस्क्यू जारी

    Spread the love

    Spread the loveहमीरपुर जिले में गुरुवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश के बीच बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह गया। हादसे में मलबे के नीचे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *