उत्तराखंड: वित्त विभाग के तीन अफसरों के तबादले, शासन ने जारी किया आदेश, इन्हें सौंपी गई नई जिम्मेदारियां

उत्तराखंड शासन के वित्त विभाग ने वित्त सेवा संवर्ग के तीन अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। विभाग की ओर से जारी कार्यालय ज्ञाप के मुताबिक गंगा प्रसाद, हर सिंह बोनाल और जयपाल सिंह तोमर के वर्तमान प्रभार में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के अनुसार गंगा प्रसाद को निदेशक, विभागीय लेखा उत्तराखंड देहरादून के पद से हटाकर निबंधक, फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स, देहरादून का मूल प्रभार दिया गया है। उनके पास अपर सचिव, वित्त विभाग, उत्तराखंड शासन का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।
हर सिंह बोनाल को निदेशक, पं.टी.ओ. सेंटर फॉर ट्रेनिंग एंड रिसर्च इन फाइनेंशियल एडमिनिस्ट्रेशन, देहरादून का मूल प्रभार सौंपा गया है। उनके पास पहले से मौजूद अपर निदेशक, कोषागार, पेंशन एवं हकदारी, देहरादून समेत अन्य अतिरिक्त प्रभार भी रहेंगे।
वहीं जयपाल सिंह तोमर को निदेशक, विभागीय लेखा, उत्तराखंड, देहरादून का मूल प्रभार दिया गया है। उनके अतिरिक्त प्रभार में वित्त निदेशक, पेयजल निगम, देहरादून समेत उत्तराखंड मेट्रो और नमामि गंगे से जुड़े वित्तीय दायित्व शामिल हैं।
शासन ने तीनों अधिकारियों को आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अतिरिक्त प्रभार के लिए अलग से कोई अतिरिक्त वेतन-भत्ता देय नहीं होगा।
और पढ़े  देहरादून: पास नक्शा हटा पोर्टल पर अपलोड किया फर्जी मैप, एई को नोटिस, नियमों की उड़ाई गई धज्जियां
  • Related Posts

    उत्तराखंड: लोअर पीसीएस का रिजल्ट जारी, देहरादून के आयुष बेलवाल ने किया टॉप, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर रहे

    उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को लोअर पीसीएस परीक्षा-2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। देहरादून निवासी आयुष बेलवाल ने परीक्षा में टॉप किया। जसपुर निवासी बिक्रांत सिंह दूसरे…

    देहरादून: पुलिस विभाग में हुए फेरबदल, 21 पुलिसकर्मियों के तबादले, कई दरोगाओं के बदले कार्यक्षेत्र

    देहरादून पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 दरोगाओं और दो एएसआई के तत्काल प्रभाव से तबादले किए गए हैं। अधिकारियों को उनके वर्तमान तैनाती स्थल से कार्यमुक्त होकर नई…