बिहार का मौसम: पटना समेत कई जिलों में हो रही बारिश, पेड़ गिरने से तीन छात्राओं की मौत, कहां पर बाढ़ का खतरा?

पटना समेत कई जिलों में पिछले 36 घंटे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम सुहाना तो हो चुका है लेकिन कई इलाकों में जलजमाव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पटना में लोग अपने घरों में पंखें नहीं चला रहे हैं। तापमान में गिरावट के कारण चादर ओढ़कर सोना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटें तक यही स्थिति रहने के आसार है। इसके बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।  मौसम विभाग ने 25 सितंबर को भी बिहार के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी बिहार के कई जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं मध्य बिहार में अनेक स्थानों और उत्तर-पूर्वी हिस्से में कुछ स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना है।

मध्य बिहार में भी बारिश के आसार
सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, गया और नवादा में अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई को हरे रंग में दिखाया गया है। यहां कुछ स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान है।

समस्तीपुर में पेड़ गिरने से तीन छात्रा की मौत
वहीं समस्तीपुर में पेड़ गिरने से 3 छात्राओं की मौत हो गई। जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि गुरुवार दोपहर बारिश व आंधी-तूफान के दौरान स्कूल परिसर में बरगद का सूखा पेड़ गिर गया था। हादसे में तीन बच्चों की मौत हुई। मृतकों की पहचान विद्यालय में अध्ययनरत छात्रा सपना कुमारी (10), पायल कुमारी (11) और गुलनाज खातून (10) के रूप में हुई है। वहीं बांका में दीवार गिरने से एक महिला की जान चली गई है।
नेपाल में बारिश से कोसी इलाके में अलर्ट
इधर, नेपाल में भी लगातार बारिश हो रही है। इससे कोसी नदी के जलस्तर में काफी वृद्धि हो रही है। इससे सुपौल, सहरसा और मधेपुरा ने लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। आज छह लाख क्यूसेक तक पानी डिस्चार्ज होने की आशंका है। जल संसाधन विभाग ने अपनी अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।
कहां-कितनी बारिश हुई जानिए
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे में खगड़िया में सबसे अधिक 74 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं कटिहार के कुरसेला में 67.8 मिमी और बांका के कटोरिया में 63.4 मिमी बारिश हुई। वहीं पटना के होसवारी में 62.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा मधेपुरा के संग्रामपुर में 62.2 मिमी, नालंदा के हरनौत में 62 मिमी और पूर्णिया के ढेंगराघाट में 58.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। नालंदा के सरमेरा में 57.8 मिमी, बांका के बौसी में 57.8 मिमी, शेखपुरा के घाट कुसुम्भा में 57.2 मिमी, पूर्णिया के भवानीपुर में 56 मिमी, बांका के चंदन में 54 मिमी और बेलहर में 53.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बांका के घुरिया में 52.4 मिमी, पटना के खुसरूपुर में 52.4 मिमी, सीतामढ़ी के ढेंगराब्रिज में 52 मिमी, बेगूसराय के तेघड़ा में 50.8 मिमी और भागलपुर के कहलगांव में 50.6 मिमी बारिश हुई।
और पढ़े  बिहार: शिक्षकों ने किया शर्मिन्दा…छात्राओं से छेड़खानी के मामले में दो शिक्षक नौकरी से बर्खास्त
  • Related Posts

    बिहार : पुलिस का काम करने लगे अपराधी, क्राइम सीरियल की तरह मौका-ए-वारदात पर नाट्य रूपांतरण का राज खुला

    देश में कहीं कोई बहुत बड़ी आपराधिक वारदात हो तो आरोपी के पकड़े जाने पर जुर्म साबित करने या कोई सुराग नहीं मिल पाने पर- दोनों ही स्थिति में पुलिस…

    बिहार: स्कूल जा रही थी छात्रा, गाड़ी में जबरन उठाया, 14 साल की छात्रा को पुलिस ने ऐसे बचाया

    बिहार में युवतियों से छेड़छाड़ और अभद्रता के मामलों के बीच सारण जिले से छात्रा को जबरन वाहन में बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। मशरक थाना क्षेत्र…