हरिद्वार: लिव-इन में रह रही युवती को मारी गोली, एम्स ऋषिकेश रेफर, पार्टनर को निशाना बनाने पहुंचे थे हमलावर

हर कोतवाली क्षेत्र के मायापुर में शुक्रवार देर रात एक युवक को मारने आए हमलावर ने गोली चला दी। गोली युवक के साथ रह रही युवती के बाजू में जा लगी। गंभीर हालत में युवती को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एम्स रेफर कर दिया गया।

घायल युवती राजीव नगर की रहनी वाली है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। बताया गया कि युवती लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थीं। सीओ सिटी सिसुपाल सिंह नेगी ने बताया कि झगड़े के दौरान गोली चलने से युवती घायल हुई है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक युवती हरिद्वार के खन्नानगर स्थित एक जिम में रिसेप्शनिस्ट का काम करती है। वह मायापुर की वाल्मीकि बस्ती में अंश नाम के युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी। पुलिस के अनुसार अंश के खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
शुक्रवार रात कुछ युवक अंश को निशाना बनाने के इरादे से उसके घर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने अंश पर गोली चलाई, इसी दौरान युवती बीच में आ गई और गोली उसे लग गई। सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़े  देहरादून: राज्यपाल से मिले देवप्रयाग के मेधावी छात्र-छात्राएं, भारत दर्शन यात्रा के लिए दी शुभकामनाएं
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…