अमृतसर में पकड़ी गई 10 किलो हेरोइन: सीमा पार से आई थी खेप, आरोपी गिरफ्तार

काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में एक आरोपी को 10 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में आरोपी के विदेशी तस्कर के संपर्क में होने की जानकारी सामने आई है।

जांच के मुताबिक, आरोपी विदेशी तस्कर के निर्देश पर हेरोइन की खेप हासिल कर आगे सप्लाई करता था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके संपर्कों और नशे की खेप की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। इस संबंध में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में केस दर्ज किया गया है।
जांच के दौरान तस्करी से जुड़े आगे और पीछे के संपर्कों का पता लगाने के साथ अन्य आरोपियों का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। काउंटर इंटेलिजेंस की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि 10 किलो हेरोइन की खेप कहां से हासिल की गई थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
और पढ़े  पंजाब: अमृतसर में एएसआई हरजीत सिंह हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
  • Related Posts

    पंजाब: अमृतसर में एएसआई हरजीत सिंह हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

    ड्यूटी के दौरान शहीद हुए एएसआई हरजीत सिंह नंबर 1599/एएसआर सिटी की हत्या के मामले को कमिश्नरेट पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, थाना गेट हकीमा…

    BJP की नशा विरोधी यात्रा: रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमला, बोले-मुझे कुछ हुआ तो सीएम-डीजीपी जिम्मेदार

    पंजाब भाजपा आज पठानकोट से ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ शुरू कर रही है। यात्रा में शामिल होने आ रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने काफिले पर हमले…