हरिद्वार: धारदार हथियार से गोदकर व्यक्ति की हत्या, सर्वानंद घाट के पास मिला शव

हर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बृहस्पतिवार की सुबह सर्वानंद घाट के पास एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि व्यक्ति की गर्दन के पीछे और गले की तरफ धारदार हथियार से वार किए गए हैं।

 

प्रथम दृष्टया झगड़े में या फिर किसी पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई है। पुलिस शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। कपड़ों और जूतों से मृतक के अच्छे परिवार से होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है।

और पढ़े  उत्तराखंड: हनुमान अंश फिल्म को एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति करेगी सरकार, सूचना महानिदेशक ने जारी किए आदेश
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 14 साल पहले हाईवे जाम करने का मामला, 2 विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

    राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के 14 साल पुराने मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने दो विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी…

    उत्तराखंड: कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, गणेश गोदियाल को मिला हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र

    कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्राप्त हो गया है। रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य पद…