दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी सास, पुलिस-थाना-पंचायत के बाद भी न मानी

क प्रेमी जोड़े की चर्चा इस समय हर जुबान पर है। रिश्ते में सास और दामाद के बीच नजदीकी बनी तो प्रेम संबंध स्थापित हो गए। मामला थाने तक पहुंचा। दोनों पक्ष से समझौता लिखवा लिया गया हो लेकिन महिला दबी जुबान से अपने प्रेमी के साथ ही रहने की मांग कर रही है। महिला और प्रेमी को समझने के लिए देर रात तक थाना कोतवाली में पंचायत चलती रही। पुलिस और परिजन ने दोनों को काफी समझाया हालांकि इसके बाद दोनों से एक समझौतापत्र लिखवाया गया, जिसमें कहा गया कि अब एक-दूसरे के साथ नहीं रहेंगे और कोई संपर्क नहीं रखेंगे।

‘अब भी न मिला प्यार तो क्या फायदा’
इस संबंध में जब महिला से बात की गई तो उसका कहना कि जब तक बात घर पर थी तब तक सब कुछ सही था। परिजन के समझाने पर शायद मैं मान भी जाती लेकिन अब जब मामला थाने पर पहुंच गया तो पूरे जिले को मालूम हो चुका है। चारों तरफ बदनामी हो रही है। इतनी बदनामी के बाद भी अगर मुझे मेरा प्यार ना मिले तो क्या फायदा।

 

 

ये है पूरा मामला
यूपी के मैनपुरी स्थित कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पांच बच्चों की विधवा महिला को अपनी बहन के दामाद से प्यार हो गया। अब दोनों शादी कर साथ रहने की जिद पर अड़े हैं।

 

 

पति की हो चुकी मौत, पांच बच्चों की मां है महिला
45 वर्षीय महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है। वह पांच बच्चों के साथ रहती है। उसकी बहन भी इसी मोहल्ले में रहती है। बहन की बेटी की शादी करीब दो वर्ष पहले नगर के दूसरे मोहल्ले के 26 वर्षीय युवक से हुई थी। शादी के बाद युवक का ससुराल आना-जाना शुरू हुआ। इसी दौरान महिला और युवक के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।

और पढ़े  मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण- बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात

 

 

बच्चों को भी साथ रखेंगे
युवक ने पुलिस को बताया कि करीब छह माह से दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं और अब वे शादी करना चाहते हैं। महिला ने भी युवक के साथ रहने की बात कही। पांच बच्चों के बारे में पूछे जाने पर युवक ने उन्हें भी साथ रखने की बात कही। हालांकि, महिला के परिजन इसके लिए तैयार नहीं हैं।

  • Related Posts

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…

    काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा: CM योगी और रक्षामंत्री ने बांटा केक, नायडू व चिराग पासवान भी रहे मौजूद

    प्रधानमंत्री  मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उनकी लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। इस विशेष अवसर पर कई प्रमुख हस्तियां वाराणसी पहुंचीं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री…