गुरुग्राम हिट एंड रन केस: आरोपी कल्याण बैंसला को दो दिन की पुलिस रिमांड, राइडर सिया को मारी थी टक्कर

गुरुग्राम हिट-एंड-रन मामले में आरोपी कल्याण बैंसला के वकील ललित बिंदल ने जानकारी दी है। अदालत ने पुलिस की रिमांड अर्जी स्वीकार करते हुए उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। इस मामले की अगली सुनवाई 18 सितंबर 2026 को निर्धारित की गई है।

 

महिला बाइकर सिया ने अपने साथ हुई हिट-एंड-रन घटना को एक एक बार फिर बात की। उन्होंने बताया कि दिनदहाड़े सड़क पर उन्हें रोकने और परेशान करने की कोशिश की गई। इसके बाद उन्हें इतनी जोर से टक्कर मारी गई कि उनकी जान भी जा सकती थी।

 

चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए
सिया ने कहा कि उन्हें आरोपियों की गिरफ्तारी से कोई खास संतुष्टि नहीं मिली है। उनके अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया का सिर्फ पहला हिस्सा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल गिरफ्तारी से मामला पूरी तरह सुलझ नहीं जाएगा। सिया ने मांग की कि चारों लड़कों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। साथ ही उन्हें कड़ी-से-कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

आगे कहा कि ऐसी सजा से एक मिसाल कायम होगी। इससे भविष्य में कोई भी लड़का किसी लड़की को परेशान करने से पहले दस बार सोचेगा। चाहे वह कार में हो या बाइक पर, उसे डर होना चाहिए। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

 

ऐसी घटनाएं मानसिक रूप से प्रभावित करती हैं
सिया ने आगे बताया कि ऐसी घटनाओं से महिलाएं मानसिक रूप से बहुत प्रभावित होती हैं। यह केवल महिलाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी भी व्यक्ति पर असर डालता है। सड़क पर यात्रा करते समय किसी व्यक्ति का इतना गंभीर एक्सीडेंट हो जाए। उसे लगे कि वह मर सकता है, तो यह उस पर लंबे समय तक असर डालता है। यह अनुभव व्यक्ति के मन में गहरा डर पैदा कर देता है।

और पढ़े  बड़ा फैसला: EPFO पर सरकार का बड़ा फैसला, वेतन सीमा ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई

 

दोबारा बाइक राइडिंग करना मुश्किल होगा
अपने अनुभव साझा करते हुए सिया ने कहा कि इस घटना के बाद उनके लिए वापस अपनी बाइक पर बैठकर सड़क पर चलना बहुत मुश्किल होगा। उन्हें नहीं पता कि यह दर्दनाक घटना उनके दिमाग से कब निकल पाएगी। यह मानसिक आघात लंबे समय तक बना रहेगा और सामान्य जीवन को प्रभावित करेगा।

 

  • Related Posts

    बड़ा फैसला: EPFO पर सरकार का बड़ा फैसला, वेतन सीमा ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के तहत अनिवार्य कवरेज के लिए वेतन सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब यह सीमा 15,000…

    CJP प्रदर्शन पर SC: नहीं बदलेगी पुलिस ज्यादती की जांच कर रही कमेटी, जानें कोर्ट ने क्या कहा?

    भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने दिल्ली में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित पुलिस ज्यादती की जांच के लिए गठित पांच…