उत्तराखंड: 17 अक्टूबर को बंद होंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, 6 महीने यहां होगी पूजा

तुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 17 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। 20 को रुद्रनाथ की उत्सव डोली विधि-विधान से अपने शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हो जाएगी।

रुद्रनाथ के पुजारी आचार्य पंडित हरीश भट्ट ने बताया कि 17 को कार्तिक सक्रांति पर्व पर शाम 7 बजकर 47 मिनट पर सूर्य के तुला राशि में प्रवेश के साथ ही मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।
रात 8 बजे मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। 18 को रुद्रनाथ की डोली प्रात: आठ बजे मंदिर से प्रस्थान कर रात्रि प्रवास के लिए डुमक गांव पहुंचेगी। 19 को कुजौं गांव, 20 को देवर गांव होेते हुए शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हो जाएगी।
और पढ़े  उत्तराखंड: शिक्षा मंत्री के निर्देश, छात्र संघ चुनावों में छात्राओं को मिलेगा 50 फीसदी प्रतिनिधित्व
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…