ध्यान दें: चार ट्रेन चलेंगे देरी से, ये एक्सप्रेस 60 मिनट लेट, यहां देखें…

ज मंगलवार को आगरा से गुजरने वाली चार प्रमुख ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इनमें आगरा कैंट से दोपहर 2:40 बजे चलने वाली 11808 आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू एक्सप्रेस सबसे ज्यादा 60 मिनट प्रभावित रहेगी। इसके अलावा महाकौशल एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस और तमिलनाडु संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के यात्रियों को भी 20 से 45 मिनट तक अतिरिक्त इंतजार करना पड़ सकता है।

आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि धौलपुर स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और धौलपुर-गढ़ी सांद्रा के बीच 18 किलोमीटर रेलखंड में गेज परिवर्तन के प्री एनआई और एनआई कार्य के कारण ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।
15 सितंबर को 11808 मेमू एक्सप्रेस 60 मिनट, महाकौशल एक्सप्रेस 20 मिनट, समता एक्सप्रेस 45 मिनट और तमिलनाडु संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 30 मिनट तक प्रभावित रहेगी। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन पहुंचने से पहले रेलवे हेल्पलाइन 139 नंबर पर फोन कर ट्रेन के सही समय की जांच कर लें।
और पढ़े  UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र
  • Related Posts

    लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती…

    राम मंदिर में नई लक्ष्मण रेखा: कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात बाहर गई तो कार्रवाई तय

    राम मंदिर परिसर में अब आंतरिक सूचनाओं के लीक होने पर पूरी तरह अंकुश लगाने की तैयारी है। मंदिर की व्यवस्था में बदलाव के साथ ट्रस्ट ने कर्मचारियों से लेकर…