दिल्ली: एअर इंडिया के पूर्व पायलट वसंत कुंज के एक होटल में मृत पाए गए, केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू

अर इंडिया के पूर्व पायलट दिल्ली के वसंत कुंज उत्तर क्षेत्र में स्थित द ग्रैंड होटल के एक कमरे में बेहोश पाए गए। जानकारी के मुताबिक उन्होंने 10 सितंबर को होटल में चेक-इन किया  था। साउथ वेस्ट पुलिस अधिकारियों के अनुसार 11 सितंबर की शाम को उनके भाई ने होटल मैनेजर को सूचना दी कि वे फोन का जवाब नहीं दे रहे हैं। मैनेजर कमरे तक गए तो दरवाजा अंदर से बंद पाया। मास्टर चाबी से कमरा खोला गया और अंदर कप्तान बेहोश पाए गए।

 

पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच के लिए एक क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया। 12 सितंबर को सफदरजंग अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल राय के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चलेगा। वसंत कुंज उत्तर पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत जांच कार्यवाही शुरू कर दी है। आगे की जांच जारी है

और पढ़े  दिल्ली हॉस्टल हादसे पर दिल्ली HC सख्त,कहा- जिम्मेदारी से नहीं बच सकते अधिकारी, दिए सुरक्षा जांच के निर्देश
  • Related Posts

    ब्रिक्स के सफल सम्मेलन से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, दुनियाभर के मीडिया ने दी प्रतिक्रिया

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के साथ ही भारत वैश्विक कूटनीति के केंद्र में मजबूती से स्थापित हो गया है। एक तरफ जहां पाकिस्तान की पश्चिम एशिया और कूटनीतिक मंचों पर मध्यस्थता…

    दिल्ली: भारत मंडपम के पास विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे तिब्बती यूथ कांग्रेस के 50 से अधिक सदस्य, हिरासत में

    भारत मंडपम के पास विरोध-प्रदर्शन कर रहे तिब्बती यूथ कांग्रेस के 50 से अधिक सदस्यों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। गौरतलब है…