मलयेशियाई PM का हिंदी प्रेम: ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’, दिल्ली में ब्रिक्स से इतर अनवर इब्राहिम की गायिकी

भारत में लगभग 61 साल पहले आई फिल्म तीन देवियां कई मायनों में खास हैं। अभिनय और पटकथा के अलावा फिल्म के गीत-संगीत छह दशकों के बाद भी फिल्म और गीत-संगीत से प्रेम करने वाले लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। इस फिल्म के गीत- ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत…’ के प्रशंसकों में एक नाम मलयेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का भी है। उन्होंने खुद इसकी मिसाल भी पेश की है। देश में हर साल 14 सितंबर को मनाए जाने वाले हिंदी दिवस से पहले इस भाषा से प्रेम की अनोखी मिसाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

प्रधानमंत्री की गायिकी का वीडियो पसंद कर रहे फोलोअर्स
दरअसल, दिल्ली में ब्रिक्स देशों के शिखर सम्मेलन से इतर अनवर इब्राहिम की गायिकी सोशल मीडिया वीडियो के माध्यम से सामने आई। वीडियो में इब्राहिम भारत के पियानो बजाने वाले कलाकार के साथ फुरसत के पलों में ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाना गुनगुनाते देखे गए। एक्स हैंडल पर ये वीडियो साझा किए जाने के बाद यूजर्स ने दिलचस्प कमेंट्स भी किए हैं।
क्यों खास है पीएम इब्राहिम का गुनगुनाना?
किशोर कुमार की आवाज में रिकॉर्ड इस सदाबहार फिल्मी गीत के लिरिक्स मजरूह सुलतानपुरी ने लिखे हैं। गाने के लिरिक्स कितने लोकप्रिय हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आज भी लोग अपनी भावनाओं का इजहार करने के लिए इस नग्मे को गुनगुनाते देखे जा सकते हैं। हिंदी या हिंदुस्तानी जबान से लगाव रखने वाले लोगों के लिए ये गीत या मलयेशिया जैसे देश के प्रधानमंत्री की तरफ से हिंदी भाषा के गीत को गुनगुनाना इसलिए भी विशेष अवसर बन गया क्योंकि 14 सितंबर के हिंदी दिवस से पहले एक विदेशी मेहमान ने भाषा को लेकर अपने आचरण से बड़ा संदेश दिया।

और पढ़े  भारत-अमेरिका किस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर हुए सहमत, अमेरिकी राजदूत ने एक्स पोस्ट में बताया

ब्रिक्स देशों की बैठक में भारत की मेहमानवाजी पर क्या चर्चा?
गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ब्रिक्स देशों के शिखर सम्मेलन के दौरान विदेशी मेहमानों के लिए भारत ने मेहमानवाजी के विशेष बंदोबस्त किए हैं। भोजन की मेज से लेकर उपहार के तौर पर दिए जाने वाले वस्तुओं में भी भारत की कला और संस्कृति की झलकियां देखी गई हैं। जयपुर के करीब 300 कारीगरों ने मेहमानों के चांदी की परत वाले भोजन के खास बर्तन भी तैयार किए।

  • Related Posts

    दिल्ली: एअर इंडिया के पूर्व पायलट वसंत कुंज के एक होटल में मृत पाए गए, केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू

    एअर इंडिया के पूर्व पायलट दिल्ली के वसंत कुंज उत्तर क्षेत्र में स्थित द ग्रैंड होटल के एक कमरे में बेहोश पाए गए। जानकारी के मुताबिक उन्होंने 10 सितंबर को…

    ब्रिक्स के सफल सम्मेलन से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, दुनियाभर के मीडिया ने दी प्रतिक्रिया

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के साथ ही भारत वैश्विक कूटनीति के केंद्र में मजबूती से स्थापित हो गया है। एक तरफ जहां पाकिस्तान की पश्चिम एशिया और कूटनीतिक मंचों पर मध्यस्थता…