मौसम अपडेट-: आज दून समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, कई जगहों पर गर्जना के साथ बिजली चमकने का भी अलर्ट

त्तराखंड में मानसून की धीमी रफ्तार के बीच पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 सितंबर को देहरादून समेत टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और उत्तरकाशी जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जिलों में भी गर्जन के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।

 

17 सितंबर तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा। उधर शुक्रवार को मैदानी इलाकों में दिनभर चटक धूप खिलने से गर्मी ने परेशान किया। राजधानी दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ 34.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि देर शाम हुई तेज दौर की बारिश से मौसम सुहाना हो गया और रात का न्यूनतम तापमान सामान्य दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य मैदानी इलाकों में रहा।

और पढ़े  ऋषिकेश: मां ने छोड़ा साथ, जिंदगी की जंग हार गया नवजात, प्रसव के अगले ही दिन अस्पताल से चली गई थी महिला
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…