हरिद्वार – खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई: भ्रामक दावों वाले खाद्य तेल का मामला, अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह को नोटिस

खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से भ्रामक विज्ञापनों एवं खाद्य उत्पादों पर किए जा रहे गलत दावों पर दो कंपनियों और फिल्म अभिनेत्री अर्चना पूरण सिंह को नोटिस जारी किया है। चेतावनी दी है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो कार्रवाई की जाएगी।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने फ्रीट लाइट गोल्ड मल्टी सोर्स एडिबल ऑयल के लेबल पर ग्राहकों के लिए प्रदर्शित की गई लेबल सूचनाओं में अनियमितताएं, खाद्य उत्पाद इंडोर्समेंट और ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेजन पर गलत जानकारियां देने पर निर्माता कंपनी, ई-कॉमर्स अमेजन और एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह को नोटिस भेजा है।
लेबल पर एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह की ओर से अपने फोटो के साथ टैगलाइन खाना बनाओ, स्वाद पाओ के साथ तेल का प्रचार-प्रसार किया गया है। जांच में पाया गया कि निर्माता कंपनी नई दिल्ली से फूड फोर्टिफाइड लोगो का सर्टिफिकेशन कराए बिना ही लोगों को भ्रमित कर रही थी।

अर्चना पूरन सिंह से नोटिस के माध्यम से खाद्य उत्पाद के विज्ञापन एवं इंडोर्समेंट करने के लिए किए गए एग्रीमेंट की कॉपी, सहमति पत्र की कॉपी प्रस्तुत करने और खाद्य उत्पाद के विज्ञापन एवं इंडोर्समेंट से सम्बन्धित जानकारियां, किए गये क्लेम का स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: आज केदारनाथ में मोरारी बापू की रामकथा, भारत स्वस्तिक यात्रा के पहले चरण का समापन
  • Related Posts

    CM योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, BJP और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में रविवार को दून में प्रदर्शन हुए। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड का घुसपैठिया…

    देहरादून: सुभाष नगर चौक पर ट्रक और बाइक की टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटा घायल

    क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर चौक पर रविवार शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और आठ वर्षीय बेटा घायल…