दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर: मोहिन ने देवेन्द्र के गले में मारी गोली, हत्यारे ने थाने में किया सरेंडर

क्षिण दिल्ली के देवली एक्सटेंशन इलाके में फाइनेंसर ने 46 वर्षीय एक व्यक्ति देवेन्द्र गुप्ता की गुरुवार देर शाम को गोलियां मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने पीड़ित को दो गोलियां मारीं थीं। व्यक्ति की हत्या करने के बाद आरोपी फाइनेंसर मोहिद (36) ने दक्षिण जिले के तिगड़ी थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। तिगड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी फाइनेंसर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरूआती जांच में ये बात सामने आई है कि 10 लाख रुपये के विवाद को लेकर ये हत्या की गई है।

 

गर्दन पर थे गोली के निशान
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घटना गुरुवार देर शाम को हुई। अधिकारियों के मुताबिक तिगड़ी थाने में गोलीबारी के संबंध में सूचना दी गई थी। देवेन्द्र गुप्ता की गर्दन पर गोली लगने का घाव मिले। उन्हें बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। देवेंद्र गुप्ता प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। आरोपी 36 वर्षीय मोहिद गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि उसके कब्जे से एक देसी कट्टा और कारतूस का एक खाली खोखा बरामद किया गया।

 

पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध जांच (फोरेंसिक) विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रासंगिक साक्ष्य कब्जे में लिए हैं। प्रारंभिक जांच में इस घटना के मकसद के बारे में अलग-अलग बातें सामने आई हैं, जिन्हें गवाहों के बयान, सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक और बैलिस्टिक जांच और तकनीकी सबूतों के जरिये सत्यापित किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

और पढ़े  ब्रिक्स समिट: टी-3 में बढ़ी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता, 11 से 13 तक दिल्ली में व्यावसायिक वाहन नहीं आएंगे

 

 

10 लाख रुपये का लेन-देन था
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी मोहिद फाइनेंस का काम करता था। उसने मृतक को 10 लाख रुपये दे रखे थे। बताया जा रहा है कि पीड़ित देवेंद्र गुप्ता पैसे लौटा नहीं आ रहा था। इसके बाद आरोपी ने गोलियां मारकर बृहस्पतिवार देर शाम उसकी हत्या कर दी।

  • Related Posts

    ब्रिक्‍स सम्‍मेलन- बस कुछ ही देर में शुरू होगी शिखर सम्मलेन की बैठक, राष्ट्राध्यक्षों के पहुंचने का हो रहा इंतजार

    भारत की मेजबानी में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर दिल्ली गए हैं। जिनपिंग इस दौरे पर पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत…

    ब्रिक्स समिट 2026: शी जिनपिंग भारत पहुंचे, पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ चीनी राष्ट्रपति का विमान,पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

    चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को नई दिल्ली पहुंच गए हैं। वह 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत दौरे पर आए हैं। सम्मेलन से इतर…