झारखंड: जंगल में मिली महिला की सिर कटी लाश, 100 मीटर दूर बोरे में मिला सिर, हिरासत में बॉयफ्रेंड

झारखंड के धनबाद में शुक्रवार को एक महिला की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक, महिला का शव खेरबाड़ी इलाके के जंगल में मिला। घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर ढांगी गांव में खेत के पास एक प्लास्टिक के बोरे से महिला का कटा हुआ सिर बरामद किया गया। पुलिस ने शव की पहचान पड़ोसी जिले गिरिडीह की रहने वाली पूनम कुमारी के रूप में की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

शव के पास लाल कपड़े के टुकड़े और अगरबत्ती मिली
बालीापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार के अनुसार, महिला के शव के पास लाल कपड़े के कुछ टुकड़े और अगरबत्ती भी मिली है। वहीं, बरामद सिर पर खून लगा हुआ था। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

 

हिरासत में बॉयफ्रेंड
पुलिस ने मामले में मृतका के बॉयफ्रेंड को गिरिडीह से हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, हत्या के पीछे की वजह और वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका को लेकर पुलिस अभी जांच कर रही है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  झारखंड- भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत,मासूम गंभीर
  • Related Posts

    झारखंड- भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत,मासूम गंभीर

    झारखंड के खूंटी जिले में कर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कर्रा-तोरपा मुख्य मार्ग पर जोने-लुदरू मोड़ के पास बृहस्पतिवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की जान चली गई।…

    झारखंड: पुलिस जांच में गड़बड़ी की शिकायत पर हाईकोर्ट का अहम आदेश, पीड़ित को उचित मंच पर जाने की सलाह

    झारखंड उच्च न्यायालय ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा है कि पुलिस जांच में देरी या गड़बड़ी की शिकायत होने पर पीड़ित व्यक्ति को सीधे उच्च न्यायालय में…