हल्द्वानी: नितिन नवीन का बड़ा संकेत, 2027 में कमल की खुशबू से महकेगी 2029 में केंद्रीय सत्ता की राह

र्ष 2029 में देश में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की निगाह देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मानते हैं कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और मणिपुर में 2027 में होने वाले चुनाव भाजपा के लिए केंद्र में पहुंचने का रास्ता तैयार करेंगे। इसमें भी उत्तराखंड में होने वाले चुनाव को पार्टी बेहद अहम मान रही है। नितिन नवीन ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कुछ ऐसे ही संकेत दिए हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए बेहद अहम हैं क्योंकि पवित्र देवभूमि में खिलने वाले कमल की सुगंध पूरे देश में फैलेगी। ऐसे में यह समय भाजपा के लिए अहम है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत हासिल करने के मंत्र भी सुझाए। उन्होंने जनता से सीधे संवाद करने, छोटी-छोटी बैठकें करने और नए लोगों से संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया। कहा कि इस पवित्र देवभूमि में केवल और केवल कमल ही खिलना चाहिए। जाते-जाते राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं का यह कहकर उत्साहवर्धन कर गए कि चुुनाव में मिलने वाली जीत का समूचा श्रेय भाजपा के कर्मठ और मेहनतकश कार्यकर्ताओं को जाता है। बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा ने कमल खिलाए थे।

 

पार्टी की रणनीति और तैयारियों की दिशा होगी तय
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नाम लिए बगैर संकेत दिया कि ये पांच राज्य भाजपा के लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यहां होने वाले विधानसभा चुनाव आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति और तैयारियों की दिशा तय करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं कहा है कि आने वाला दशक उत्तराखंड का है, और यह दर्शाता है कि पार्टी इस राज्य को कितना महत्व देती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष यह कहना भी नहीं भूले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड से विशेष शक्ति और प्रेरणा मिलती है, जो पार्टी के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

और पढ़े  देहरादून: माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले पर्वतारोही रियांश और प्रिशा पहुंचे दून, CM से मिले

 

 

सीएम धामी के कार्यों को सराहा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यसमिति की बैठक का दूसरा सत्र शुरू होने से पहले सभागार में उत्तराखंड की विकास यात्रा पर तैयार गई शार्ट फिल्म भी देखी। इस शार्ट फिल्म में वर्ष 2017 के बाद से उत्तराखंड में हुए विकास कार्यों के साथ साथ धामी सरकार की ओर से लिए गए अहम फैसलों को दर्शाया गया था। फिल्म देखने के बाद नितिन नवीन ने धामी सरकार के कार्यों की खुलकर सराहना की।

  • Related Posts

    श्रीदेव सुमन विवि: 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव, 1 अक्तूबर को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ निर्वाचन

    श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के परिसर और उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार…

    हल्द्वानी: देवभूमि के साथ कभी अन्याय नहीं होगा…गौरव सेनानी मिलन समारोह में बोले नितिन नवीन

    जिस राज्य की भूमि की सुरक्षा खुद देव करते हो और जहां न्याय के देवता का राज हो उसे भूमि के साथ कभी कोई अन्याय नहीं कर सकता और उत्तराखंड…